आचार्य संजय सिंह ‘ चंदन ‘ के काव्य संकलन ” स्वर संग्राम ” के दूसरे संस्करण का विमोचन

धनबाद ( झारखंड) , धनबाद वृंदावन कॉलोनी मे निवासरत अवकाश प्राप्त महाप्रबंधक ( पॉवर प्लांट) एवं वरिष्ठ साहित्यकार आचार्य संजय सिंह ‘ चंदन ‘ द्वारा रचित काव्य संकलन ” स्वर संग्राम ” ( 51 कविताएँ ) के दूसरे संस्करण का विमोचन धनबाद के लोकप्रिय विधायक राज सिन्हा ने विधिवत् किया !! मौके पर आचार्य संजय सिंह ‘ चंदन’ वरिष्ठ पत्रकार उमेश तिवारी, बैंक ऑफ इंडिया के अवकाश प्राप्त वरीय शाखा प्रबंधक तपन कुमार गांगुली, समाज सेवी राजेश राय, वरिष्ठ शिक्षक बिनोद महतो, वरिष्ठ शिक्षक इंद्रदेव शर्मा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता आलोक दा (सिंदरी) उपस्थित थे !
श्री चंदन ने बताया कि “स्वर संग्राम” भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा दायी पुस्तक है, जो देश के शहीदों, महापुरुषों और क्रांतिकारियो को समर्पित है !
विधायक राज सिन्हा जी क ने पुस्तक की सराहना की और शुभकामनाएं व्यक्त की !!




