एक शाम दीवाली के नाम आभासी कार्यक्रम आयोजित

दिनांक 17 अक्तूबर 2025 “नवयुग के नेतृत्व की सफलता* समूह द्वारा (New Age Leadership Success) हर वर्ष की भलिभांति “दीपावली महोत्सव–2025 के उपलक्ष्य में *एक शाम दीवाली के नाम* आभासी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को याद करने और संजोने का माध्यम है, बल्कि हम सबके आपसी प्रेम, एकता और खुशहाली का प्रतीक भी है । यह पावन पर्व असत्य पर सत्य की विजय, अंधकार पर प्रकाश की जीत और नई आशाओं के साथ जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश देता है। NALS परिवार हर वर्ष अपने सांस्कृतिक मूल्यों और नेतृत्व की नई उमंगों के साथ यह आयोजन करता है ताकि हमारे युवा पीढ़ी में प्रेरणा का प्रकाश हमेशा प्रज्वलित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ हिंदी प्रचारक और लेखक *डॉ महादेव एस कोलूर* जी के प्रार्थना गीत से हुआ ।
कार्यक्रम में देश विदेश के हिंदी साहित्यकार, हिंदी प्रेमी और विभिन्न क्षेत्र के बुद्धिजीवीयों और कवियों ने भाग लिया और गीत, कविता, भजन, नृत्य, कहानी, संवाद और दीपोत्सव के रंग-बिरंगे अनुभवों को अपने कविता व भाषण के माध्यम से प्रस्तुत किया, जो समूह के सदस्यों में एक नई ऊर्जा से भर दिया।और विशिष्ट अतिथियों के प्रेरक उद्बोधन हमारे लिए अत्यंत ज्ञानवर्धन साबित हुईं ।
समूह के सदस्य व लेखक *श्रीमती सुषमा शर्मा* जी द्वारा लिखित *मासूम निगाहों की खामोशी – शहजादी अनामिका* पुस्तक का विमोचन भी किया गया। और समूह के वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक श्री जय नारायण सिंह* ने पुस्तक पर अपने विचार व्यक्त किए । NALS के सभी उपस्थित सदस्यों ने लेखिका को पुस्तक विमोचन पर बधाई दी। NALS के सदस्यों द्वारा दीपावली से संबंधित उत्कृष्ट कविताएँ और विचार प्रस्तुत किए गए । दो नन्हे बच्चों ने सुंदर श्लोक व नृत्य प्रस्तुति दी ।
समूह के सक्रिय सदस्य एवं लेखक *श्री एन. के. शर्मा* द्वारा कार्यक्रम का संचालन बहुत ही सुंदर और रोचक रहा ।
अंत में, समूह के संस्थापक व संरक्षक *प्रोफेसर एस पी गर्ग ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी प्रतिभागियों और उनके परिवारजनों को दीपावली की शुभकामनाएँ दी और साथ में दीपावली के शुभ संध्या पर सभी सदस्यों के जीवन में नया उजाला, सुख-शांति और समृद्धि लेकर आने की कामना की ।
कार्यक्रम, श्री नारायण सिंह जी, श्री प्रेम प्रकाश जी,श्री विजय के शर्मा जी,श्री सतीश सार्डा जी, डॉ बी एल सैनी जी, श्रीमती रमा गर्ग जी,श्रीमती कामीनी अग्रवाल जी और श्रीमती शशिलता आदि वरिष्ठ गुणी सदस्यों के सानिध्य में संपन्न हुआ।
अंत में समूह के सह-संस्थापक और प्रशासक *सुश्री नेहा शर्मा* जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और सदस्यों के प्रति बहुत ही सुंदर व आत्मीय भाव से आभार प्रकट किया ।




