औरंगाबाद एवं पलामू के साहित्यकार करेंगे 31 को चलें छंद की ओर पत्रिका का लोकार्पण

औरंगाबाद 29/12/25, औरंगाबाद एवं पलामू के साहित्यकारों के द्वारा चलें छंद की ओर पत्रिका का लोकार्पण 31 दिसंबर को हिंदी साहित्य भारती के तत्वावधान में होटल निर्वाणा रेड मेदिनीनगर के सभागार में किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए हिंदी साहित्य भारती के केंद्रीय महामंत्री प्रसिद्ध कवि राकेश कुमार ने बताया कि उक्त तिथि को छंद शास्त्री श्रीधर प्रसाद द्विवेदी की अध्यक्षता में लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि समकालीन जवाबदेही पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा जी होंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि गढ़वा के एसडीओ संजय कुमार,जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन औरंगाबाद के अध्यक्ष डॉ सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह,चतरा के डीईओ दिनेश कुमार मिश्र, शिक्षाविद एवं समाजसेवी शंभूनाथ पांडेय ,पलामू के जिला शिक्षा अधीक्षक संदीप कुमार, महोत्सव पुरुष सिद्धेश्वर विद्यार्थी, पाटन प्रखंड के बीडीओ अमित कुमार झा, पर्यावरणविद् डॉ रामाधार सिंह, शल्य चिकित्सक डॉ सुशील कुमार पांडेय ,औरंगाबाद हिंदी साहित्य सम्मेलन के महामंत्री धनंजय जयपुरी,असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ आर के रंजन,साहित्यकार सुरेंद्र कुमार मिश्र,हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ राम किंकर त्रिवेदी,उड़ान आईएएस अकादमी के डायरेक्टर अरुण अग्रवाल, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष अविनाश देव,कास्ट कलाविद प्रेम प्रकाश भसीन, पूर्व सीओ संतोष कुमार शुक्ला, हिंदी साहित्य भारती रांची के अध्यक्ष बलराम पाठक, वरिष्ठ पत्रकार प्रभात कुमार सुमन,औरंगाबाद जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के उपाध्यक्ष सुरेश विद्यार्थी की गरिमामई उपस्थिति होगी।कवि राकेश कुमार के संपादकत्व में इस पत्रिका में सात कवियों की साझा दोहा संकलन है।ये सात कवि अनुपम तिवारी,रीना प्रेम दुबे,सत्येंद्र चौबे सुमन,रमेश कुमार सिंह अनुज कुमार पाठक, नीरज कुमार पाठक एवं राकेश कुमार है। लोकार्पण समारोह में सरस्वती वंदना की जिम्मेवारी अनुपम स्कूल को दी गई है।जबकि स्वागत उद्बोधन रामप्रवेश पंडित द्वारा किया जाएगा।वहीं परशुराम तिवारी जी विषय प्रवेश करेंगे।धन्यवाद ज्ञापन डॉ धनंजय पाठक द्वारा किया जाएगा कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी प्रसिद्ध कवि विद्या वैभव भारद्वाज को दी गई है।



