औरंगाबाद

गोदान काव्य रूपांतरण का लोकार्पण किया गया 

औरंगाबाद के अतिथि लेखक राकेश कुमार रचित गोदान काव्य रूपांतरण का लोकार्पण डॉ जे॰के॰सिन्हा इंटरनेशनल मेमोरियल स्कूल ऑफ लर्निंग नावाडीह धनबाद में हिन्दी भाषा को समर्पित अंतरराष्ट्रीय संस्था हिन्दी साहित्य भारती धनबाद जिला इकाई के तत्वावधान में किया गया।राकेश कुमार जी हिंदी साहित्य भारती झारखंड इकाई के महामंत्री हैं। वरीय प्रो० डॉ राम कुमार सिंह (कुलपति विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय ) के कर कमलों से लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ धीरज कुमार(डेप्युटी डायरेक्टर आई आई टी ,आई एस एम धनबाद), कुलसचिव राधानाथ त्रिपाठी,डी एस डब्ल्यू श्रीमती पुष्पा कुमारी,बी सी सी एल के राजभाषा अधिकारी ,मुख्य वक्ता वरिष्ठ साहित्यकार कवि संजय सिंह चंदन जी तथा स्वंय गोदान काव्य रूपांतरण के कवि राकेश कुमार जी के साथ-साथ शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। यह कार्यक्रम स्कूल की संचालिका शिक्षाविद डॉ शोभा सिन्हा जी की अध्यक्षता में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।अंगवस्त्र मोमेंटो और पौधे प्रदान कर अतिथियों का सम्मान किया गया।सभागार में उपस्थित सभी लोगों ने पुस्तक की भूरी भूरी प्रशंसा की। कुलपति महोदय ने कहा कि हिन्दी साहित्य के इतिहास में यह पुस्तक मिल का पत्थर साबित होगी यह एक सश्रम दुरुह और अतुलनीय कार्य है जो राकेश जी ने किया है। प्रेमचन्द जी ने भी नहीं सोचा होगा कि गोदान का काव्य रुपांतरण भी किया जा सकता है।कार्यक्रम का संयोजन प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ संगीता नाथ और जिला इकाई के अध्यक्ष विश्वजीत विश्व किरण,संचालन अनंत महेन्द्र ने एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ स्नेहलता ने किया। शुभ विचार और प्यार भरी बधाइयों के लिए हृदय से आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम यादगार बन गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रिंकु दुबे ,स्नेहप्रभा पाण्डेय, प्रीति कर्ण, शालिनी झा,सुमन मिश्रा ,पूजा रत्नाकर, तुषार कश्यप आदि ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button