न्यूज

चेतना साहित्यिक मंच द्वारा “शब्द शिल्पी सम्मान

“उपन्यास साहित्य सम्राट मुंशी प्रेमचंद जयंती समारोह 31-7-2025 एवं रामचरित मानस के रचयिता तुलसीदास के जयंती समारोह के अवसर पर चेतना मंच परिवार व चेतना साहित्यिक मंच के संयुक्त तत्वावधान मे पं0दीनदयाल नगर (मुगलसराय)चंदौली देवांस हास्पीटल परिसर मे डा0उमेश प्रसाद सिंह अध्यक्ष चेतना साहित्यिक मंच व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय तिब्बती शिक्षण संस्थान विश्वविद्यालय सारनाथ वाराणसी के कुलपति आदरणीय प्रो0वांग छूंग दोर्जे नेगी द्वारा संयुक्त से प्रदान कर सम्मानित किया गया।

साहित्यिक गतिविधियो के लिए प्रतिबद्ध सामाजिक संस्था चेतना मंच से सम्बद्ध चेतना साहित्यिक मंच द्वारा रामबहाल सिंह बहाल कवि वाराणसी को साहित्य की कविता विधा मे अनवरत सृजन कार्य मे तल्लीन रहने के कारण शब्द शिल्पी सम्मान से सम्मानित होकर गौरवान्वित महसूस किया जा रहा है।

जिसके लिए आदरणीय डां 0विनय कुमार वर्मा संस्थापक/संयोजक चेतना मंच परिवार व आदरणीय विनोद कुमार गुप्ता अध्यक्ष व आदरणीय प्रकाश चंद्र चौरसिया महामंत्री व आदरणीय डा0उमेश प्रसाद सिंह अध्यक्ष चेतना साहित्यिक मंच व आदरणीय महामंत्री रामजी प्रसाद भैरव जी का नमन बंदन अभिनंदन के सादर साभार सधन्यवाद ज्ञापित किया जाता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button