औरंगाबादन्यूज

जनेश्वर विकास केंद्र द्वारा आदर्श विवाह जागरुकता समारोह की तैयारी पूरी

औरंगाबाद,   उक्त बातें आज हुई तैयारी समिक्षा बैठक के दौरान सामने आई। बैठक जनेश्वर विकास केंद्र के अध्यक्ष रामजी सिंह की अध्यक्षता और कार्यक्रम संयोजक आदित्य श्रीवास्तव के संचालन में संपन्न हुई। जनेश्वर विकास केन्द्र के सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया कि समिक्षा के अनुसार समारोह का उद्घाटन 13 मई को 2 बजे सिन्हा कालेज के प्रिंसिपल श्री सुधीर कुमार मिश्रा, पंचदेव धाम के संस्थापक श्री अशोक कुमार सिंह एवं आर एन ग्रुप औफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक श्री शंभू पांडेय के हाथों किया जाएगा । तत्पश्चात ” दें दिया घर की दीया, फिर भी कहते क्या दिया” विषय पर संगोष्ठी आयोजित किया जाएगा । इसके मुख्य वक्ता के रूप में संपादक डा सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा, प्रो दिनेश प्रसाद, प्रो संजीव रंजन, कवि लवकुश प्रसाद सिंह, विधि संघ के पूर्व अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह , अधिवक्ता संघ अध्यक्ष संजय सिंह सहित जिले के नामचीन हस्तियां होंगे। इसके बाद पारंपरिक विवाह गीत प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। इसके तहत पुराने और परंपरा से जुड़े गीतों को शामिल किया जाएगा । चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा । अंत में बिना ताम-झाम और दहेज रहित आदर्श विवाह करने वाले जोड़ों को सम्मानित किया जाना है । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दहेज रुपी दानव को समाप्त करने का प्रयास है । दहेज के कारण आज बेटियां उपेक्षित है । बैठक में प्रो संजीव रंजन, कवि लवकुश प्रसाद सिंह, साहित्य संवाद सचिव उज्जवल रंजन ,प्रो दिनेश प्रसाद, साहित्य संवाद संयोजक लालदेव प्रसाद, सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद कुमार सिंह , कला कौशल के संयोजक आदित्य श्रीवास्तव उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button