
विद्यार्थीयों को अपने जीवन में विनम्रता, सेवा, अनुशासन संग बड़ों अभिभावक को सम्मान कर राष्ट्रभक्ती का सन्देश दिया गया : श्यामता प्रसाद यादव
देव, सौर तीर्थ देव में आर्दरा नक्षत्र में देव सूर्यकुण्ड पर अवस्थीत गायत्री मंदिर में आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया l
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्वानों ने कहा कि पढ़ाई लिखाई के साथ साथ अध्यात्मिक एवं धार्मिक ज्ञान भी जरूरी है। इसके लिए गायत्री परिवार ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित कर अलग मिशाल पेश की। उन्होंने कहा कि गीता, रामायण जैसे ग्रंथ पढ़ने से कई तरह के ज्ञान प्राप्त होता है। उस ज्ञान से हमें शांति भी प्राप्त होता है। बसंत प्रसाद जी नें कहा कि नशापान से दुर रहें। नशापान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। शिक्षकों को प्रखंड समन्वयक श्यामता प्रसाद यादव, सचिव ललित शर्मा जिला समन्वयक नवनीत कुमार भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा जिला समन्वयक रामध्यान प्रसाद के द्वारा अंग वस्त्र साहित्य भेंट कर उत्तीर्ण विद्यार्थियों और सहयोगी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने इस अवसर को प्रेरणादायी बताते हुए भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। सूर्य नगरी देव में यह समारोह भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं शिक्षा के समन्वय का प्रेरणादायी उदाहरण सिद्ध हुआ तथा उपस्थित जनों को संस्कारित एवं मूल्यनिष्ठ शिक्षा की दिशा में प्रेरित करता रहा l इस कार्यक्रम में सैंकड़ों अभिभावक शिक्षक विद्यार्थीयों ने भाग लिया। गरिमामय समारोह में उपस्थित महिलाओं अनिता देवी, गीता देवी, सावित्री देवी,सरिता अग्रवाल,बसंत प्रसाद, अमरेन्द्र चौरसिया, बलिंद्र मेहता,संतोष कुमार शिक्षक मुकेश कुमार,राजेश जी,आनंद कुमार समन्वयक सुमन जी,जम्होर के अशोक प्रसाद गुप्ता उपस्थित रहे। उपस्थित समाजसेवीयों नें कहा बहुत हीं शानदार कार्यक्रम देव के माहौल को धार्मिक गतिविधियों का अनुसरण कर विद्यार्थियों को आध्यात्मिक दिशा में ले जाने का प्रयास सराहनीय रहा l




