न्यूज

नरसिंहपुर में गणेशोत्सव पर्व पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया

गणेशोत्सव पर कवि सम्मेलन

नरसिंहपुर.. संवाददाता संतोष अग्रवाल द्वारा: बरिया बारे हनुमान मंदिर परिसर नरसिंहपुर में गणेशोत्सव पर्व पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।अतिथियों में पं.यू एस उपाध्याय गुरुवर अशोक त्रिपाठी पंडित गणेश कुमार चतुर्वेदी ने गणेश जी का पूजन अर्चन वंदन किया।

कवियत्री सुश्री ललिता द्विवेदी, हास्य कवि बहादुर पटेल बहादुर,गजलकार कृष्ण कांत चौबे गीतकार हरिओम शर्मा गुरु,ओज हास्य कवि गुरुवर अशोक त्रिपाठी और आलरांडर कवि पं.चन्दरभान शर्मा ने गीत ग़ज़ल छंद मुक्तक और भावममयी कविताएं सुनाकर आयोजन को गरिमा प्रदान की। सरस रोचक संचालन कविवर अशोक त्रिपाठी ने तो कवियों का सम्मान और आभार प्रदर्शन अरुण कुमार खरे ने किया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button