न्यूज

प्रयागराज की डॉ पूर्णिमा पांडेय को नेपाल से मिला मातृभाषा रत्न अंतर्राष्ट्रीय मानद उपाधि सम्मान

 

प्रयागराज की वरिष्ठ कवियत्री डॉ पूर्णिमा पांडेय जी को मातृभाषा रत्न अंतरराष्ट्रीय मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया। यह गरिमामयी सम्मान नेपाल की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा प्रदान किया गया।

डॉ पूर्णिमा पाण्डेय जी की कई एकल पुस्तके एवम साझा संकलन प्रकाशित हो चुके हैं। आपको राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मान भी प्राप्त हुए हैं। डॉ पूर्णिमा पांडेय को इस सम्मान की सूचना मिलते ही साहित्यिक जगत में हर्ष का वातावरण है उनके शुभचिंतकों , मित्रों, साहित्यप्रेमियों ने बधाई प्रेषित की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button