प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य द्वारा दो दिवसीय ज्योतिष महासम्मेलन

प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य द्वारा दो दिवसीय ज्योतिष महासम्मेलन
प्रदीप कुमार नायक
स्वतंत्र लेखक एवं पत्रकार
मधुबनी शहर के नगर भवन में 04 एवं 05 अप्रैल 2026 को ज्योतिष विज्ञान अनुसंधान केन्द्र, मधुबनी के आयोजन और सहयोगी संस्था अवन श्री जन कल्याण एवं शिक्षा संस्था, उज्जैन के सहयोग से भव्य अंतराष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा हैं l इस सम्बन्ध में रविवार को ज्योतिष विज्ञान केन्द्र,मधुबनी में मुख्य संयोजक डॉ. सुनील श्रीवास्तव एवं राजेश नायक के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गाया l
प्रेस वार्ता में मुख्य संयोजक सुनील श्रीवास्तव ने कहाँ कि यह ज्योतिष महासम्मेलन लगभग 24 वर्षो के लम्बे अंतराल के बाद फिर से मिथिलांचल की पावन भूमि मधुबनी में आयोजित हो रहा हैं l इसे ऐतिहासिक और सुप्रसिद्ध बनाने के लिए पूरे भारत से लगभग तीन सौ से अधिक ज्योतिषाचार्य को बुलाया जा रहा हैं l इतने लम्बे समय के अंतराल के बाद इस स्तर का आयोजन होना मधुबनी जिला के लिए गर्व की बात हैं l इस तरह का कार्यक्रम ज्योतिष विज्ञान, धार्मिकता, सांस्कृतिक और बौद्धिक परम्परा के पुनजागरण का प्रतीक माना जाता हैं l
सम्मेलन के दौरान हस्तरेखा विज्ञान, जन्म कुंडली, वास्तु शास्त्र, फेंगशुइ, अरवी ज्योतिष सहित ज्योतिष की अनेक शाखाओं पर गहन विचार विमर्श किया जायेगा l साथ ही ज्योतिष शास्त्र को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने पर बल दिया जाएगा l इस आयोजन में शुभम श्री, डॉ. सुनील श्रीवास्तव, राजेश नायक, इंजिनियर मनोश कुमार झा, पंडित दिलीप अवस्थी ( राजस्थान ), पंडित यश जोशी ( उज्जैन ), पंडित अवधेश पाण्डेय ( अयोध्या ), पंडित के पी शर्मा ( दिल्ली ), महामंडलेश्वर महर्षि जय जहानवी एवं तान्या श्री (वाराणसी ) सहित देश – विदेश के अनेक ख्याति प्राप्त ज्योतिषाचार्य, विद्वान एवं विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे l
प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए ज्योतिषाचार्य राजेश नायक का कहना हैं कि इस महासम्मेलन का उद्देश्य केवल ज्योतिष का प्रचार – प्रसार करना नहीं हैं, बल्कि ज्योतिष को विज्ञान से जोड़ना, जन सामान्य की समस्याओं के समाधान हेतु मार्गदर्शन देना, समाज के समसाममयिक, पारिवारिक एवं सामाजिक विषयों पर विचार – विमर्श करना तथा शिक्षा के साथ संस्कारों समावेश पर विशेष ध्यान देना भी हैं l बच्चों और युवाओं के नैतिक, बौद्धिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विकास को ध्यान में रखते हुए विशेष सत्र आयोजित किए जायेंगे l साथ ही युवाओं को ज्योतिष को एक सम्मानजनक एवं संभावनापूर्ण करियर विकल्प के रूप में अपनाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया जायेगा l
इस अंतराष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन में अनेक विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षबिद्ध, बुद्धिजीवी वर्ग सामाजिक कार्यकर्त्ता, जनप्रतिनिधि, विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि, मीडिया जगत के लोगों के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिक भी उपस्थित रहेंगे l इस कारण यह आयोजन केवल एक ज्योतिष महासम्मेलन न होकर राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर का वैचारिक, सामयिक और सांस्कृतिक मंच के रूप में स्थापित होगा l कुल मिलाकर यह अंतराष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन मधुबनी जिला ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण बिहार सहित पूरे भारत के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण, ऐतिहासिक और प्रेरणादायक आयोजन सिद्ध होगा l जो मिथिला की प्राचीन ज्ञान परम्परा को नई पहचान और नई दिशा प्रदान करेगी l



