
औरंगाबाद 26/5/25, बारुण प्रखंड मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित प्रसिद्ध ग्राम पिपरा स्थित अष्टभुजी माता मंदिर के प्रांगण में ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष चतुर्दशी एवं अमावस्या के मिलन संयोग के मौके पर महाआरती का आयोजन किया गया। योग्य आचार्यों के सान्निध्य में वेद मंत्रोंच्चार के साथ माता अष्टभुजी एवं परिसर स्थित ग्राम देवी, हनुमान जी,भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी,काली माता,शिव परिवार,विश्वकर्मा जी संत रैदास,गोवर्धन पहाड़ स्थित राधा कृष्ण सहित सभी देवी देवताओं की पंचोपचार विधि से पूजा अर्चना की गई।महा आरती में सैकड़ो ग्रामीण शामिल हुए।अष्टभुजी धाम महोत्सव आयोजन समिति के उपाध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में आयोजित महाआरती का संचालन संयोजक सुरेश विद्यार्थी द्वारा किया गया। सचिव राजा दिलीप सिंह,कोषाध्यक्ष रामेश्वर भगत,आलोक कुमार गुप्ता,संरक्षक अजीत मिश्रा के आतिथ्य भाव में महाआरती के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बड़ेम नवीनगर के प्रख्यात समाजसेवी एवं नबीनगर विधानसभा एवं अन्य क्षेत्रों में आधा दर्जन से अधिक महोत्सव के संस्थापक एवं राजकीय दर्जा दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले संजीव कुमार सिंह की गरिमामई उपस्थिति रही।महा आरती के पश्चात संजीव कुमार सिंह ने अपने संबोधन के क्रम में कहा कि अष्टभुजी धाम पर आकर मैं अभीभूत हूं एवं इसके विकास के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। जब लोगों ने स्थल की प्राचीनता के बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि इसको राजकीय दर्जा दिलाने के लिए भरपूर प्रयास करूंगा। जनप्रतिनिधि नहीं रहते हुए भी मैं इस स्थल के विकास के लिए कृत संकल्पित हूं।ग्रामीण अर्जुन साव, सुरेंद्र प्रसाद,श्रीपति प्रसाद साहू,लाल मोहर प्रजापति सहित,कर्म देव पाल, बृजनंदन प्रजापति,नीतीश पांडेय,भोला राजवंशी फौदार रवानी,पत्रकार रवि कुमार,शिक्षक आनंद कुमार सहित अन्य लोगों ने मुख्य अतिथि को सभी मंदिरों का दर्शन कराया।आचार्य नीरज मिश्रा चंद्रमोहन मिश्रा,मधुसूदन त्रिवेदी द्वारा वेद मंत्रोंच्चार के साथ जब महा आरती की शुरुआत की गई तो श्रद्धालु भक्त भाव विह्वल हो गए।




