
तीन दिवसीय संकुल स्तरीय ’मशाल खेलकूद प्रतियोगिता ’ के 22 मई से 25 मई तक संकुल संसाधन केंद्र देवारी के अंतर्गत आने वाले सभी चार मध्य विद्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इसके अंतर्गत एथलेटिक्स स्पर्धा और कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित किया गया।
दिनांक 22 मई को 60 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़, लंबी कूद स्पर्धा, साइकिलिंग, क्रिकेट बॉल थ्रो,अंडर 14 बालक वर्ग के कबड्डी तथा अंडर 14 बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित किया गया।
इसमें मध्य विद्यालय धोई, मध्य विद्यालय मिश्रौलिया, मध्य विद्यालय दिवारी और मध्य विद्यालय धोई नवटोली के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
अंडर 14 बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय धोई नवटोली के प्रतिभागी विजेता बने। वहीं मध्य विद्यालय धोई के प्रतिभागी उपविजेता रहे।
अंडर 14 बालक वर्ग के कबड्डी प्रतियोगिता में
विजेता मध्य विद्यालय धोई नवटोली के प्रतिभागी रहे तथा उपविजेता मध्य विद्यालय देवारी के प्रतिभागी रहे।
संकुल प्रभारी डॉक्टर चंद्र मोहन पोद्दार के निर्देशन तथा संकुल समन्वयक श्री इंद्रकांत राय के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
डॉ चन्द्र मोहन पोद्दार ने
प्रतिभागियों को खेल भावना से कार्यक्रम संपन्न करने की बधाई दी और सभी प्रतिभागियों को टीम भावना के साथ जीवन में आगे बढ़ने का मूल मंत्र दिया। विजेता टीम तथा इस प्रतिस्पर्धा में शामिल अच्छे खिलाड़ियों को प्रखंड स्तर के प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
सभी खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और मैडल देकर पुरस्कृत किया गया।
मध्य विद्यालय धोई के प्रधानाध्यापक श्री राज कुमार ठाकुर ने सभी खिलाड़ियों और अतिथियों का स्वागत किया और विद्यालय में व्यवस्था और बंदोबस्त किया।
निर्णायक मंडल में शिक्षक मो कमरुज्जमा,श्री मनीष कुमार, श्री चंदन कुमार, श्री रघुनाथ मंडल, श्री रविन्द्र कुमार, श्री आशुतोष कुमार, श्रीमती रूपम कुमारी, श्रीमती प्रगति नंदन, श्रीमती शबाना खातून शामिल थीं।




