बारुण प्रखंड में समावेशी शिक्षा के निमित्त चार चरणों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

औरंगाबाद 21/9/25, बिहार शिक्षा परियोजना के अंतर्गत समावेशी शिक्षा संभाग द्वारा संचालित बारुण प्रखंड के केशव उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे नोडल शिक्षकों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण में प्रारम्भिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा अभियान जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अमृतेश आर्यन ने निरीक्षण किया और प्रशिक्षण कक्ष में जाकर प्रतिभागियों द्वारा बनाये गए प्रतिवेदन को देखा और देखकर बताया कि काफ़ी रचनात्मक शिक्षक जिन्होंने ने दिनभर की गतिविधियों को पेज और चार्ट पेपर पे उतारे हैं साथ ही उन्होंने अपने उद्बोधन प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुऐ बताया कि यहाँ जो आप लोग समावेशी का प्रशिक्षण ले रहें हैं इसकी उपयोगिता तभी मानी जाएंगी ज़ब आप सभी अपने विद्यालय में पहुंचकर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान, नामांकन कराकर शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ेंगे।
वही सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी गंगा धर महतो ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुऐ बताया कि आप सभी एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रशिक्षण ग्रहण कर रहें हैं आप सभी लोग यू डायस कोड में विशेष अवश्यकता वाले बच्चों की पहचान एवं इंट्री करवाने में सहायता करेंगे।वही बीआरपी लाल बहादुर ने बताया कि यह प्रशिक्षण 8 सितंबर से शुरू होकर कुल 4 चरणों में चला जिसमें 50-50 शिक्षकों का कुल 4 ग्रुप में हुआ और कुल 198 शिक्षको का प्रशिक्षण सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।अब ये सभी शिक्षक समावेशी शिक्षा के नोडल शिक्षक कहें जायेंगे विद्यालय एवं पोषक क्षेत्र के बच्चों को पहचान एवं उनके विद्यालय पहुँच सुनिश्चित करेंगे प्रशिक्षण में सुरेंद्र कुमार राकेश कुमार
साजिदा बानो, शालिनी जायसवाल, रंजना यादव,राहुल कुमार राज, नेहा शुक्ला,कुमारी नेहा गुप्ता, पूनम गुप्ता, आशीष उपाध्याय,अरशद अंसारी, मोनाम कुमारी, रूमी कुमारी, सची देवी राम कृष्णा, संतोष कुमार राय, अर्चना कुमारी, काजल आग्रहरी, रिंकू देवी, बिमला कुमारीब, बबिता कुमारी, अलोक रंजन, मधु कुमारी, सुनीता कुमारी, सायमा हसन, साजिदा बानो, मंजू कुमारी, प्रियंका कुमारी, कुमारी रोहिणी नंदनी, चाँदनी सिन्हा, ज्योति कुमारी , उदय सिंह, सरिता सुमन, अंजू कुमारी, सितम कुमारी, ज्योति कुमारी, रिंकी कुमारी, अंजुम फातमा, अंचल सिंह, चाँदनी कुमारी, ऋषिकेश कुमार,अखिलेश राम, अंजली कुमारी, नीरज कुमार, अर्चना देवी, रेखा कुमारी, ऋतू कुमारी, नमिता कुमारी, रीता कुमारी,समा प्रवीण,मधु रानी, कविता वर्मा, आशिया प्रवीन, चन्दन कुमार इत्यादि उपस्थित रहें।





