न्यूज

बी डी पब्लिक स्कूल में अवध किशोर मिश्र द्वारा तुलसी विवाह आयोजित

बी डी पब्लिक स्कूल शिवाला में तुलसी विवाह समारोह

 

आज दिनांक 01.11.25 को बी डी पब्लिक स्कूल, शिवाला, दानापुर, पटना में ‘तुलसी- विवाह पूजन’ समारोह मनाया गया.

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था- छात्र- छात्राओं को भारतीय रीति – रिवाजों, संस्कारों तथा संस्कृति के आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक पहलुओं से विद्यार्थियों को परिचित कराना. इससे वे न केवल परिचित होंगे, वरन् अपने जीवन में भी शुचिता, पवित्रता, आदर्श को स्थापित कर सकेंगे, जीवन- शैली का अभिन्न अंग बना सकेंगे.कार्यक्रम का प्रारंभ प्राचार्या श्रीमती रमा चक्रवर्ती के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं उद्बोधन से हुआ.

प्राचार्या ने विद्यार्थियों को प्रकृति के उपादानों एवं धार्मिक अनुष्ठानों के बारे में विस्तार से बताया.

पुनः वरीय शिक्षक अवध किशोर मिश्र ने तुलसी विवाह की आध्यात्मिक, धार्मिक, एवं वैज्ञानिक कारणों को पौराणिक आधार पर प्रतिपादित किया. जीवन में इस अनुष्ठान के महत्व पर प्रकाश डाला.

इसके पश्चात् सुधा मूर्ति की प्रसिद्ध पुस्तक ‘ हाऊ द मैंगो गोट इट्स मैजिक’ की भाषाशैली, विषय -वस्तु एवं जीवन में महत्व को रेखांकित करती हुई सप्तम की छात्रा सृष्टि समीक्षाकरती हुई बताई कि इस पुस्तक में छोटी – छोटी कहानियों के माध्यम से जीवन जीने की कला समाहित है.

तत्पश्चात् प्राचार्या श्रीमती रमा चक्रवर्ती, शिक्षिका रिया एवं संध्या के द्वारा अनुलोम- विलोम, भ्रसिका, भ्रामरी,कपालभाति आदि योग का अभ्यास कराया गया. शारीरिक शिक्षक दीपक कुमार ने सूर्य नमस्कार छात्र- छात्राओं को सिखाया. ‘ तुलसी- विवाह मंडप ‘को शिक्षिका भावना, सलोनी प्रिया, कीर्ति और अनिशा मै’म ने विधिवत् सजाया.

पूजन में प्राचार्या के साथ- साथ शिक्षिका अनिशा, सलोनी प्रिया, भावना एवं नैंसी मै’म ने भाग लिया. कार्यक्रम में सभी शिक्षकों की भूमिका उनके दायित्वों के साथ सराहनीय रही. शांति पाठ से कार्यक्रम को समाप्त किया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button