चौधरी महल्ला से लेकर टावर रोड तक का सड़क का एक हफ्ते में संपन्न करें निर्माण कार्य
जम्होर , यह विकास कार्य का अजीब नमूना है। जम्होर बाजार से स्टेशन तक का रोड संवेदक द्वारा निर्माण किया जा रहा। जम्होर बाजार से चौधरी महल्ला तक पीसी सी ( ढलाई) कार्य द्वारा सड़क निर्मित किया गया है एवं अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन मोड से टावर रोड के पहले भी पीसीसी सड़क निर्माण कार्य किया गया है , इन दोनों के बीच में लगभग आधा किलोमीटर तक कार्य अधूरा छोड़ संवेदक फरार हो गया है।। भारी धूल गर्दा से सड़क के दोनों ओर के मकान और दुकान धूल से भर जा रहें हैं। कारण रैक प्वाइंट से भारी वाहनों का आवागमन भी इसी मार्ग से हो रहा है।
जनहित में सड़क कार्य अधूरा छोड़कर संवेदक कानून की धज्जियां उड़ा रहें हैं। भारतीय मानवाधिकार परिवार के प्रदेश अध्यक्ष एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी प्रदेश शाखा के प्रदेश फर्स्ट एड ट्रेनिंग के कन्वेनर अजीत कुमार सिंह ने इस सड़क को कार्तिक पूर्णमासी मेला के पहले निर्माण करवाने की मांग जिला प्रशासन से की है।।




