न्यूज
बी. डी पब्लिक स्कूल, शिवाला, पटना में रामायण प्रतियोगिता

पटना : 26 सितम्बर को बी डी पब्लिक स्कूल, शिवाला ,पटना में प्री-प्राईमरी के छात्र- छात्राओं ने रामलीला एवं कुमारी नव दुर्गा की झांकी से सभी शिक्षकों, छात्र छात्राओं को भाव विभोर कर दिया. मार्गदर्शकअवध किशोर मिश्र ने छात्र -छात्राओं के बीच एक क्वीज़ प्रतियोगिता रामायण पर आधारित प्रश्नोत्तरी से संचालित किया. विद्यार्थियों के अंतर्मन में रामायण के प्रति श्रद्धा भक्ति और ज्ञान वृद्धि हेतु यह प्रतियोगिता समीचीन समझी गई. राॅकी सिंह ने श्रीराम के जीवन पर सारगर्भित प्रकाश डाला. भावना, अनीशा, रिया, संध्या मै’म की भूमिका बच्चों की तैयारी में सराहनीय रही. प्राचार्या सुश्री रमा चक्रवर्ती के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ.




