न्यूज

शिक्षक सुनील कुमार “खुराना” “राम किशुन महतो” वरिष्ठ शिक्षक सम्मान 2025 से अथर्व इंडिया अन्तर्राष्ट्रीय शोध संस्थान के द्वारा सम्मानित

अथर्व इंडिया अंतर्राष्ट्रीय शोध संस्थान द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष में वर्ष 2025 के शिक्षक सम्मान की घोषणा माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर की गई। इस वर्ष का सम्मान बिहार के प्रांत के नवादा जिले के वरिष्ठ शिक्षक श्री राम किशुन व उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद की राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त वरिष्ट शिक्षिका सुधा देवी शुक्ला के नाम दिया गया। संस्था के संस्थापक डॉक्टर वी बी पाण्डेय ने बताया कि प्रत्येक वर्ष भारत के विभिन्न प्रांतो के क्ष्रेष्ठ शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए विशेष कार्य एवं सम्मान प्राप्त शिक्षकों का सम्मान करते हुए उनके नाम पर शिक्षक सम्मान दिया जाता है। इस वर्ष का यह पुरस्कार सम्मान बिहार प्रांत के नवादा जिले के में रहने वाले वरिष्ठ शिक्षक श्री राम विष्णु महतो के 40 वर्ष से शिष्य के अनुभव एवं शिक्षा के लिए किया जा रहे अनुरोध प्रयासों के लिए शिक्षक सम्मान सम्मान से सम्मानित किया है। इस वर्ष का पुरस्कार भारत के 20 राज्यों से लगभग 350 शिक्षकों को चयनित कर दिया गया।

जब हमारे संवाददाता की सुनील कुमार खुराना से बात हुई तो सुनील कुमार “खुराना” ने हमें बताया कि मैं उच्च प्राथमिक विद्यालय बाधी नकुड़ सहारनपुर उत्तर प्रदेश में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हूं। वह विद्यालय में एक नवाचारी शिक्षक के रूप में कार्य कर रहे हैं। सुनील कुमार खुराना 25 वर्षों से विद्यालय में शिक्षण कार्य कर रहे हैं। नन्हे मुन्ने बच्चे उनके यूट्यूब चैनल से गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। सुनील कुमार “खुराना” को अथर्व इंडिया अंतर्राष्ट्रीय शोध संस्थान द्वारा *”राम किशुन महतो” वरिष्ठ शिक्षक सम्मान 2025* से सम्मानित किया। शिक्षक सुनील “खुराना” के 140 साझा संकलन प्रकाशित हो चुके हैं। सुनील कुमार खुराना” की रचनाएं समाज में समरसता ला रही है। इस राम किशुन महतो वरिष्ठ शिक्षक सम्मान 2025 प्राप्त की उन्हें अनेक वरिष्ठ और कनिष्ठ लोगों ने शुभकामनाएं दी। जिनमें से कुलदीप सिंह रोहिला, प्रिया काम्बोज, नगीनी देवी, बेबी रानी, भानू प्रताप सिंह, साक्षी, उज्जवल धवल, खुशी, दिव्या,नैनशी, स्विटि, आदि।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button