न्यूज
गीत ” बाबुल के दिल की जान हैं बेटियाँ “

गीत ” बाबुल के दिल की जान हैं बेटियाँ ”
*****
माँ की परम्परा को संजोती हैं बेटियाँ
बाबुल के दिल की जान भी होती हैं बेटियाँ
करती हैं सारे काम वो निष्ठा से लगन से।
अनभिज्ञ नहीं हैं वो धरा से व गगन से।।
मुस्तैद हैं सरहद पे न सोती हैं बेटियाँ।
बाबुल के दिल की जान सी होती हैं बेटियाँ।।
हर एक चुनौती का ये करती हैं सामना
बनती हैं इन्ही मे से ही ऐश्वर्य साइना
मुश्किल में अपना धैर्य न खोती हैं बेटियाँ
बाबुल के दिल की जान सी होती हैं बेटियाँ
जाती है कोई बेटी जो बाबुल के गेह से
ससुराल में भी मिलती है सबसे वो नेह से
तब दो घरों की माला पिरोती हैं बेटियाँ
बाबुल के दिल की जान सी होती हैं बेटियाँ
- अंजना सिन्हा “सखी ”
रायगढ़, छत्तीसगढ़



