न्यूज
भारत का प्रतिनिधित्व कर अरुष कुमार ने चीन के शियान मे जीता 2 स्वर्ण पदक और 2 कांस्य पदक देश भर मे खुशी

चीन के शियान मे भारत का प्रतिनिधित्व कर अरुष कुमार ने जीते 2 स्वर्ण पदक और 2 कांस्य पदक
-
धनबाद ( झारखंड )
चीन के शियान मे आयोजित यू जी आर ( युनिवर्शल जम्प रोप) अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए बिहार के बक्सर जिला के डुमरी ग्राम के प्रतिभावान राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अरुष कुमार जो जय राम कुंवर के पुत्र हैं ने विभिन्न एकल एवं टीम के स्पर्धा में शानदार और दमदार प्रदर्शन कर 2 स्वर्ण पदक एवं 2 कांस्य पदक विजेता बन भारत का गौरव बढ़ाया है !
गांव की मिट्टी से निकलकर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले इस युवा ने बक्सर जिला का रिकॉर्ड तोड़ने वाले देश के पहले श्रेष्ठ खिलाड़ी बने !
एक ओर इनकी उपलब्धि पर पूरे देश में जश्न का माहौल है, बक्सर और आस पास के गांव सहित ग्राम- डुमरी के निवासियों मे खुशी की लहर दौड़ गई !
जबकि दूसरे ओर झारखंड के राँची, सिंदरी-धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, रामगढ़ और हजारीबाग जिला मे बसे डुमरी ( बक्सर) के सभी लोगों ने स्वर्ण पदक और कांस्य पदक जीतने पर अरुष कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और भारत का गौरव बढ़ाने पर अपने अपने क्षेत्र मे मिठाईयाँ बाँट कर खुशी का इजहार किया , जिनमें रांची से बृज विलास सिंह ओम प्रकाश सिंह, जमशेदपुर से मनीष सिंह , अमित सिंह, सिंदरी- से रमेश सिंह,पप्पू सिंह, बबुआ साहु, धनबाद से उमा शंकर सिंह, आचार्य संजय सिंह ‘ चंदन’, दिनेश सिंह, राजेश राय, विक्रम कुंवर, रामगढ़ से अरविंद सिंह, लालटू सिंह, बबलू सिंह, बोकारो – से विकाश सिंह, हजारीबाग- से जनार्दन कुंवर, महादेव कुंवर, अभय कुँवर आदि ने खूब मिठाई बांटी और सबने कहा कि अरुष कुमार ने देश का नाम रौशन किया साथ ही तिरंगा का आन बान और शान को शिखर प्रदान कर , बिहार, बक्सर और डुमरी का नाम रौशन कर हम सभी को गौरांवित किया है, ईश्वर अरुष को ऐसे ही शानदार सफलता का आशीर्वाद प्रदान करें !!



