राष्ट्र भक्त संत, देश के लोकप्रिय पत्रकार, देश के मुर्धंय साहित्यकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 110 वीं जयंती मनाई गई

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का 110 वाँ जयंती मनाया गया
धनबाद ( झारखंड)
धनबाद जिला के वृंदावन कॉलोनी में सामाजिक जागरुकता मंच, धनबाद की ओर से महान संत, दरिद्र नारायण के महान उपासक, एकात्म मानववाद के प्रखर चिंतक, लोकप्रिय पत्रकार, जनप्रिय साहित्यकार, भारतीय जनसंघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110 वीं जयंती मनाई गई !
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि आचार्य संजय सिंह ‘ चंदन ‘ ने कहा एकात्म मानववाद के विचार और दर्शन को अपना उद्देश्य मानने वाले, लोकप्रिय स्वतंत्र पत्रकार, लोकप्रिय साहित्यकार, विचारक, चिंतक, प्रखर राष्ट्रवादी ,महापुरुष पं दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रेरणा और आदर्श पर चलकर आज देश राष्ट्रवाद का परचम लहरा रहा है ! उनके त्याग, समर्पण और तपस्या का नई पीढ़ी को स्मरण कर प्रेरणा लेनी चाहिए ! उनकी 110 वीं जयंती 25 सितंबर 2026 को श्रद्धा सुमन अर्पित किया और कहा कि ऐसे महापुरुष की तुलना किसी से नहीं की जा सकती है, आज के पत्रकार और साहित्यकार को इनके आदर्श को अपना कर ही राष्ट्रवाद को जीवित रखा जा सकता है !
मौके पर सुनील सिंह, रवींद्र उपाध्याय, मास्टर मुरली , रघु सिंह, एडवोकेट संघ के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह, बिरेंद्र चौरसिया, आदि उपस्थित थे !



