श्रीअरविन्द सोसायटी केन्द्र गया में श्रीअरविन्द के जन्मदिन की 154 वीं जयंती मनाई गयी

गयाजी: 15 अगस्त 2026 को श्रीअरविन्द के जन्मदिन की 154 वीं जयंती और भारत के स्वतंत्रता की 79 वीं वर्षगांठ श्रीअरविन्द सोसायटी केन्द्र गया में मनाई गयी।
प्रातः काल प्रथम सत्र में श्रीअरविन्द और श्रीमां के चित्रों पर पुष्पार्पण कर धूप-दीप जलाकर प्रार्थना ध्यान किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रीय ध्वज को फहराया कर राष्ट्रीय गीत का गान एवं श्रीमां के ध्वज को फहराया कर वंदेमातरम का गान किया गया। प्रार्थना और ध्यान, माता पुस्तक और सावित्री हिन्दी में श्री विनय कुमार सिन्हा,सचिव, गया केन्द्र के द्वारा पढ़ा गया।
द्वितीय सत्र सायं 6.00 बजे से 8.30 तक चला। पहले उपस्थित सदस्यों ने पुष्पार्पण कर, अगरबत्ती जलाकर श्रीमां श्री अरविन्द को प्रणाम निवेदित किया। श्रीअरविन्द द्वारा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 1947 के उपलक्ष्य मे दिये गये भाषण का हिन्दी अनुवाद का वाचन श्री गोलोक बिहारी श्रीवास्तव ने किया।श्री सुनील कुमार सिन्हा और श्रीमती शकुंतला नाहर ने प्रार्थना का वाचन किया।श्री विनय कुमार सिन्हा,सचिव ने माता पुस्तक प्रथम अध्याय और श्री दिनेश कुमार सिन्हा ने सावित्री की पृष्ठ संख्या 14-16 का पाठ किया।डॉ.के.के.नारायण, उपाध्यक्ष गया केन्द्र ने अन्य योग और श्रीअरविन्द के योग में अन्तर को स्पष्ट करते हुए विस्तृत चर्चा किया। उन्होंने अभीप्सा, समर्पण और त्याग के साथ श्रीमां का नाम हर समय पुकारने की आवश्यकता पर जोर दिया। अपनी चर्चा में उन्होंने एक विशिष्ट पर सरल साधक स्वर्गीय श्री छोटे नारायण शर्मा को भी याद किया। श्री माताजी के संगीत के साथ ध्यान किया गया।
श्रीमां और श्रीअरविन्द के प्रसाद के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर सम्मिलित होने वालों में डॉ. के.के.नारायण , उपाध्यक्ष,श्री विनय कुमार सिन्हा, सचिव, गया केन्द्र, डॉ.शशांक शेखर झा,श्री दिनेश कुमार सिन्हा,श्री सुनील कुमार सिन्हा, श्री बालेन्दु कुमार बमबम,श्री गोलोक बिहारी श्रीवास्तव,श्री हरेन्द्र कुमार सिन्हा,श्री जयदीप मित्रा,श्रीमती गीता मित्रा,सुश्री स्वर्णलता मित्रा, श्रीमती शकुंतला नाहर, श्रीमती सुधा कुमारी,श्रीमती गीता सिन्हा, डॉ आशुतोष कुमार सिन्हा,श्री दिव्यांश कुमार सिन्हा प्रमुख थे।
मातृ चरणों में समर्पित –
विनय कुमार सिन्हा, सचिव
श्रीअरविन्द सोसायटी केन्द्र गया।
दिनांक:15/08/2026




