जन सुराज पार्टी द्वारा औरंगाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा

औरंगाबाद(रमाकांत सिंह),जन सुराज पार्टी द्वारा औरंगाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा, प्रेस वार्ता में जन सुराज के पदाधिकारी औरंगाबाद जिला अध्यक्ष महिला जिला प्रवक्ता तथा मगध क्षेत्रीय प्रभारी ने कहा कि
बिहार में एनडीए सरकार के 6 महीने पूरे हो चुके हैं लेकिन विकास के नाम पर जनता को सिर्फ झूठे वादे मिले हैं पार्टी नेताओं ने कहा है कि चुनाव के समय एनडीए ने बिहार में जीरो टॉलरेंस की सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम हत्या लूट पर नियंत्रण और उद्योग धंधे को बढ़ावा देने का वादा किया था लेकिन 6 महीने बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी हत्या और अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही है जबकि सरकार और प्रशासन मूकदर्शक बने बैठे हैं जनसुराज नेताओं ने कहा कि उनकी पार्टी पहले से कहती आ रही है कि चुनाव में जनता से नीतीश कुमार के नाम पर वोट मांगा जा रहा है लेकिन मुख्यमंत्री कोई और बनेगा आज वही स्थिति बिहार में देखने को मिल रही है उन्होंने कहा कि 6 महीने में सिर्फ मुख्यमंत्री बदला है बिहार का विकास नहीं हुआ प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पार्टी नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान महिलाओं के खाते में ₹10000 भेज कर वोट खरीदने का काम किया गया जिससे चुनावी परिणाम प्रभावित हुए उन्होंने इसे लोकतंत्र के साथ छलावा बताया जन सुराज पार्टी ने कहा कि वह बिहार के प्रत्येक जिले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार से सवाल पूछ रही है कि आखिर 6 महीने में जनता के लिए कौन-कौन से ठोस कार्य किए गए पार्टी नेताओं ने चेतावनी दिए कि दिए सरकार जनता के सामने अपने कार्यों का विवरण सार्वजनिक नहीं करती है तो जनसुराज लगातार इन मुद्दों को उठाती रहेगी और जनता के बीच जाकर सरकार की वादा खिलाफी को जागीर करेगी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में औरंगाबाद जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा नंदकिशोर यादव मगध क्षेत्रीय प्रभारी शर्मिला कुमारी औरंगाबाद महिला प्रवक्ता शशिकांत गौतम कोषाध्यक्ष रामाधार सिंह किसान अध्यक्ष अरुण सिंह लोक कुमार सिंह रामशरण यादव भोला यादव सुनील कुमार मिश्रा योगेंद्र सुमन के साथ अन्य जन सुराजी शामिल रहे।




