सूर्य नगरी देव की विकास के लिए उपाध्यक्ष गोलू गुप्ता मिले नगर एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा जी से

नगर पंचायत की नयी भवन निर्माण की रखी मांग
राजगीर मलमास मेले की तरह देव का आर्दरा मेला का आयोजन का रखा प्रस्ताव
पातालगंगा धाम को देव नगर पंचायत से जोड़ने की उठायी मांग
देव, भगवान भाष्कर की नगरी देव के विकास को प्रगति देने के लिए देव नगर पंचायत के उपाध्यक्ष गोलू गुप्ता, पटना जाकर नगर विकास एवं आवास बिभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा जी से मुलाक़ात कर भगवान भाष्कर का मोमेंटो और पुष्प गुच्छा देकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त कियें l मुलाक़ात के दौरान वर्षा ऋतू देखते हुए उन्होंने नाली का निर्माण सह सूर्य नगरी को धार्मिक दृश्टिकोण से विकसित करने के लिए फंड स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध कियें l
राजगीर के मलमास मेले के तर्ज पर आर्दरा मेला को भी नयी रूप देने के लिए बात कही गयी l सूर्यकुण्ड परिसर में संध्याकालीन बेला में स्थानीय परिवार लोग अपने बच्चों संग घूमने आते है इस लिए परिसर में अवस्थीत रूद्र कुंड तालाब में बोटिंग की व्यवस्था लागु करने की मांग रखी गयी l देव मोड़ से देव सूर्य मंदिर तक रंगीन लाइट लगाने का भी प्रस्ताव दिया गया l पातालगंगा धाम को भी नगर पंचायत से जोड़ने का पुरजोर मांग किया गया l मंत्री नीतीश मिश्रा जी नें भी उपाध्यक्ष गोलू जी को कहा की भगवान भाष्कर की नगरी से हमारा आस्था भी जुडी हुई है l नगर पंचायत देव की विकास की मास्टर प्लान के तहत विकसित करने के लिए उन्होंने फिर से मिलने के लिए समय दिए है l



