न्यूज

भोजपुरी सरधा मंच ( राष्ट्रीय) के राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी मे भोजपुरी भाषा का जलवा

  • धनबाद ( झारखंड )
    भोजपुरी सरधा मंच ( राष्ट्रीय) के तत्वावधान मे ” भोजपुरी काव्य गोष्ठी ” का आयोजन संस्था के राष्ट्रीय महासचिव संतोष ओझा ‘ प्रभाकर ‘ के संयोजन में संपन्न हुआ, इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि भोजपुरी के विद्वान पूर्व प्राचार्य पं. जगदीश नारायण ओझा जी, विशिष्ट अतिथि रिंकू दुबे ” वैष्णवी ” एवं पांडेय सरिता ‘ राजेश्वरी’ उपस्थित थी, कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक आचार्य संजय सिंह ‘ चंदन ‘ ने की, सरस्वती वंदना पांडेय सरिता ‘ राजेश्वरी ‘ ने किया एवं कुशल व बेहतरीन संचालन संतोष ओझा ‘ प्रभाकर ‘ जी ने किया !
    पांडेय सरिता ने भोजपुरी में सरस्वती वंदना करते हुए भाव व्यक्त किया ” माई शारदे, माई शारदे, हमहु समझ पाईं, बस इहे अधिकार दीहीं माई “
    रिंकू दुबे’ वैष्णवी’ की पंक्तियाँ “….महुआ आ सरसों के बगिया मे मंजर खुबे लागल बा “
    कवि दुर्गा मिश्रा जी की पंक्तियाँ थी ” बेरोजगार के भत्ता बुझिन आ आरक्षण के मारल हईं “‘
    इन सभी कवियों ने खूब तालियां बटोरी !
    इस अवसर पर देश भर के भोजपुरी भाषी कवि व कवयित्रीयों ने बढ़ चढ़ कर भोजपुरी भाषा में अपनी प्रस्तुति दी !!
    जिनमे दुर्गा मिश्रा जी, राघव पांडेय, डॉ. शैलेश सिंह ‘शौर्य ” , डॉ. नीरा प्रसाद, ममता सिंह, रत्ना वर्मा ‘ राज’ , वरिष्ठ पत्रकार उमेश तिवारी जी, सपना यादव, मिनाक्षी तिवारी, फागु मौर्य, अशर्फ़ी पांडेय, लालमुनी राम, सुनैना श्रीवास्तव, केदार नाथ,बाबा चंद्र मोहन उपाध्याय ( गाजीपुर) आदि मुख्य रूप से अपनी प्रस्तुति से सभी को अभीभुत् कर दिया !!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button