न्यूज

सूर्यकुण्ड पर स्थानीय कलाकारों नें दिखाया जलवा

देशभक्ति, शिव तांडव और छठ गीत के सांस्कृतिक दृश्य से देव हुआ भक्तिमय

देव, भगवान भास्कर की नगरी देव में देव संस्कृति परिषद द्वारा स्थानीय प्रतिभाओं को उभारने के लिए सूर्यकुण्ड पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया l जिसमे विभिन्न स्कूली बच्चों नें भाग लेकर अपनी प्रतिभाओं से अपनी राष्ट्र के प्रति देशभक्ति की भावनाओं को जागृत करने का काम किया l उसीतरह सौर तीर्थ देव के कार्तिक छठ की भांति चैती छठ को भी देश दुनिया तक पहुँचाने के लिए निखिल डांस क्लासेस द्वारा अपने कलाकारों के माध्यम से छठ गीत का दृश्य दिखाकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया l वहीँ वृन्दावन झांकी के मुकेश कुमार और लक्ष्मण कुमार जी नें शिव तांडव दिखाकर सूर्यनगरी में शिवभक्ति का संचार कर दिया l मंच से ऐतिहासिक रानी तालाब में बुढ़वा महादेव बारात को पारंपरिक रीति रीवाज़ व विवाह गीत से भव्य रूप से स्वागत करने के लिए शिव शक्ति पीठ से जुड़े सदस्यों पुजारी दिनेश दुबे, सुभाष पाठक, , राहुल सिंह, दीपक धनराज, राकेश राही, डॉ संतोष भारती, राजबंश सिंह, की सराहना की गयी l देव संस्कृति परिषद द्वारा दो दिवसीय भंडारा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष भूपेश कुमार, सचिव दीपक गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजदेव पाल, कंचन देव सिंह, बिनोद चौधरी, प्रमोद ठाकुर, सबिता देवी, रामचंद्र चौरसिया, डॉ राजेंद्र प्रसाद,नंदकिशोर मेहता,वर्षानंद तिवारी,आशीष चंद्रवंशी, निखिल कुमार,शिवम् गुप्ता, बलिराम चंद्रवंशी नें कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सहयोगी, कलाकारों को फूलमाला, मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित कियें l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button