न्यूज

औरंगाबाद जिले का नाम देव करने का लिया गया संकल्प

 मिलकर उक्त आश्य का प्रस्ताव पारित कराने हेतू मिलेगी प्रतिनिधिमण्डल

उक्त मांग हेतू क्रमबद्ध आंदोलन तैयार करने हेतू 24 मई को होंगी विस्तृत बैठक

औरंगाबाद, उक्त निर्णय जनेश्वर विकास केंद्र की देव शाखा की बैठक में ली गयी l बैठक सहदेव चौधरी पुस्तकालय देव के समाजसेवी अनील सिंह के अध्यक्षता में हुई l संस्था के केंद्रीय सचिव एवं महोत्सव पुरुष सिद्धेश्वर विद्यार्थी जी नें बताया की देव की ऐतिहासिक गरिमा एवं धार्मिक महिमा पुरे देश में प्रसिद्ध है l देव जिले की पहचान है इसके बावजूद ना तो देव का अपेक्षित विकास हुआ ना की सम्मान दिया गया l इस हेतू औरंगाबाद जिले का नाम देव करने की मांग 1992 से की जा रही है l परन्तु जनप्रतिनिधि की उदासीनता के कारण यह मांग पूरी नहीं हो पायी l आज की बैठक में रोहतास, कैमूर, भोजपुर, वैशाली एवं नालंदा के तर्ज पर औरंगाबाद जिले का नाम देव करने का संकल्प लिया गया l उक्त प्रस्ताव पर बल देने के लिए नगर पंचायत देव, पंचायत समिति देव एवं जिला परिषद औरंगाबाद के अध्यक्ष से मिलकर जिले का नाम देव पारित करने का अनुरोध करने का निर्णत लिया गया साथ हीं जनता और जनप्रतिनिधियों को उक्त मांग से जोड़ने और क्रमबद्ध आंदोलन करने हेतू 24 मई को विस्तृत बैठक सूर्य मंदिर धर्मशाला देव में आयोजित की गयी है l बैठक के संयोजक धनजय सिंह और दीपक गुप्ता नें बताया की बैठक की सफलता हेतू जनसम्पर्क अभियान चलाया जायेगा इसके लिए केताकी के लिए गंगा शर्मा, कचनपुर के लिए धनंजय सिंह, चट्टी, बलूगंज के सरयू यादव, उपेन्द्र यादव, बसडीहा हसोली, पवई के लिए रत्नेश, महेन्द्र, जनेश्वर जी l देव के लिए निखिल सिंह, दीपक गुप्ता, जी को दि गयी l अधिवक्ता रवि प्रकाश जी को जिले की जिम्मेदारी दी गयी l इस बैठक में महोत्सव पुरुष सिद्धेश्वर विद्यार्थी, अनील सिंह, निर्मल सिंह, बलिराम सिंह, धनंजय सिंह, सरयू यादव, उपेन्द्र यादव, शिवम् गुप्ता राकेश कुमार, विनोद मालाकार, रविरंजन प्रकाश, निखिल सिंह उपस्थित रहें l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button