न्यूज

हिन्दी साहित्य परिषद अहमदाबाद की ट्रस्टी मंडल एवम कार्यकारिणी मीटिंग हुई संपन्न

हिन्दी साहित्य परिषद अहमदाबाद की ट्रस्टी मंडल एवम कार्यकारिणी मीटिंग हुई संपन्न

 

महा मंत्री श्री हरीश द्विवेदी द्वारा आयोजित हिन्दी साहित्य परिषद अहमदाबाद के ट्रस्टी मंडल की एक बैठक शनिवार दिनांक :26/07/2025 को सायं 5 बजे और कार्यकारिणी की बैठक 5.30 बजे वृहद गुजरात संस्कृत परिषद भवन दिनेश होल के पास टोरंट वाली गली आश्रम रोड अहमदाबाद में आयोजित किया गया था.

इस मीटिंग में अध्यक्षा मालती बहन, उपाध्यक्ष शर्मा जी, प्रो डॉ. धीरज मकवाना, डॉ गुलाब चंद पटेल कार्य कारिणी सदस्य, श्री गायत्री दत, नलिनी बहन, और ज्योति बहन उपस्थित रहे.

इस मीटिंग में महा मंत्री श्री हरीश द्विवेदी जी ने गत बैठक की कार्यवाही का पठन किया गया. सभी ने उस का अनुमोदन किया.

हिंदी दिवस – 2025 प्रतियोगिता के विषय निर्धारण के सन्दर्भ में चर्चा विचारणा की गई.

परिषद की साहित्यिक त्रि मासिक पत्रिका “नूतन भाषा सेतु” के डॉ अम्बा शंकर नागर जन्म शताब्दी विशेषांक का विमोचन किया गया. एवम पत्रिका का प्रकाशन खर्च वहन करने विषय में विचारणा की गई.

कार्य कारिणी सदस्यों को रुपया पांच हज़ारः और ट्रस्टी गण द्वारा रूपिया ग्यारह हज़ारः डोनेशन जमा करने के लिए निर्णय लिया गया.

हिंदी साहित्य परिषद अहमदाबाद के स्थापक एवम अध्यक्ष डॉ. अम्बा शंकर नागर जी की शताब्दी वर्ष के आयोजन विषय में चर्चा विचारणा के अंतर्गत गुजरात साहित्य अकादमी गाँधी नगर के सहयोग से अकादमी और परिषद के तत्वावधान में एक सेमिनार का आयोजन करने हेतु विचारणा की गई.

इस मीटिंग में हिंदी दिवस – 2025 प्रतियोगिता के विषयो की चर्चा विचारणा के बाद नीचे दिए गए विषय तय किए गए. वे इस प्रकार है.

1.काव्य प्रतियोगिता

2.निबंध प्रतियोगिता :हिन्दी भाषा के प्रचारक साहित्यकार

3 वक़तृतव प्रतियोगिता :सोशल मीडिया युवाओं के लिए लाभदायी या हानिकारक

4.कहानी प्रतियोगिता

5.हिन्दी प्रतिभा शोध प्रतिभा :हिन्दी भाषा की प्रचारक पत्रिकाएं

6.आज के संदर्भ में गीता एक संजीवनी

वैज्ञानिक निबंध प्रतियोगिता :अंतरिक्ष अभियान और शुभाशु शुक्ल

8.राम चरित मानस में त्याग और समर्पण

9. संचार माध्यम प्रतियोगिता :एक राष्ट्र एक भाषा

10. आचार्य तुलसी दास अनुव्रत के जनक

 

डॉ गुलाब चंद पटेल

कार्यकारिणी सदस्य

हिंदी साहित्य परिषद अहमदाबाद

MO 8849794377

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button