लखनऊ में, एक भव्य कवि सम्मेलन और समारोह का आयोजन किया गया

प्रिया ठाकुर। लखनऊ। कल दिनांक 27 जुलाई, 2025 को लखनऊ में, दिव्य उत्सव साहित्यिक मंच द्वारा आयोजित भव्य विराट कवि सम्मलेन 2025 आयोजित हुआ। जिसमें देशभर से कवि एवं कवयित्रियों ने प्रतिभाग किया तथा अति उत्तम, सुन्दर प्रस्तुतियों से सभी को मंत्र मुग्ध किया।
कार्यक्रम के संचालक एवं आयोजक डॉ. संजय शर्मा द्वारा किया गया एवं सह आयोजिका की भूमिका सुधा सिंह ने निभाई। कार्यक्रम में, उपस्थित वरिष्ठ कवि एवं कवयित्रियों द्वारा सभी प्रतिभागी कवि-कवयित्रियों को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ कवि ज्ञानेंद्र पाण्डेय जी, वरिष्ठ कवि वेद प्रकाश सिंह जी, वरिष्ठ कवि राम किशोर तिवारी जी, प्रदीप महाजन जी, विजय तन्हा जी,रंजन शर्मा जी, डॉ अंबरीश अंबर जी, गजेंद्र प्रियांशु जी, वरिष्ठ कवयित्री लता जी, स्वाति गोयल, डॉ साधना अग्गरवाल जी द्वारा कवयित्री आरती दुबे जी व तमाम कवि-कवयित्रियों को सम्मानित किया गया है । कार्यक्रम में, देशभर से कवि-कवयित्रियाँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि ज्ञानेंद्र पाण्डेय जी द्वारा की गयी।




