सटवट शिव मंदिर का पूजा अर्चना के लिए आज से पट खुला : प्रवीण सिंह
रूद्रअवतार हनुमान जी के पूँछ में है रुद्रदेव शिव शंकर का वास : देवी अनुराधा सरस्वती

देव, भगवान भाष्कर की धरती देव के सटवट ग्राम में हो रहें रुद्रमहायज्ञ में फेरी देने व कथा सुनने के लिए श्रद्धांलुओं की उमड़ रही भीड़ l
जिले के बाहर से भक्तगण आकर कर रहें जनसहयोग l चित्रकूट के स्वामी सीताराम शरण जी वर्तमान भारत देश में हो रहें धार्मिक घुशपेठ की कड़ी निंदा करते हुए बोले कट्टरपंथी विचारधारा से हीं इसकी होंगी समाप्ति घर घर जाकर हिन्दुओं को जगायेंगे l नारी शक्ति को भी जागृति कर दुर्गावाहिनी के साथ जोड़ा जाये l सभी वर्गो का एकत्रित करण से हीं हमलोग राम मंदिर का निर्माण कर पाये है और बहुत जल्द हिन्दू राष्ट्र गठन की भक्तों मनोकामना होंगी पूर्ण l सभी श्रद्धांलुओं को अपना वैराग्य शक्ति को पहचानना होगा l कथावाचिका देवी अनुराधा सरस्वती नें रामायण के हनुमान जी के पूँछ के प्रसंग के बारे विस्तारपूर्वक बताया की किसी सच्चे रामभक्त को यदि छेड़ा तो वो लंका में आग लगाकर सर्वनाश करने की ताकत रखता है l सात्विक विचारधारा से हीं कलयुग का होगा अंत l
कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण सिंह जी बताया की सटवट ग्राम में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज से मंदिर का पट खोल दिया गया है l रुद्रमहायज्ञ से पुरे ग्राम भक्तिमय हो गया है l यज्ञ समिति मौसम ख़राब होने के बावजूद भी कथा संचालन में किसी तरह की बाधा नहीं आने दिया गया l सभी भक्तों से आग्रह किया जा रहा है की प्रत्येक दिन चल रहें भंडारा में प्रसाद सेवन करके हीं श्रद्धांलुओं घर को जाएँ l अध्यक्ष विजय सिंह,किशोर सिंह, रामकेवल सिंह, सतीश पाठक, विजय पांडेय , प्रवीण सिंह, रुपेश जी नें अपने कड़ी मेहनत से यज्ञ को सफल बनाने में दिन रात तैनात हैं l श्रद्धांलुओं को आने जाने के लिए किसी तरह का दिक्कत ना हो इसलिए सभी जगह दूर दूर तक लाइटिंग की ब्यवस्था की गयी है l पापों का विनाश के लिए रूद्र पूजा है अति आवश्यक l





