
अखिल भारतीय तेली महासभा
औरंगाबाद 3/6/25, अखिल भारतीय तेली महासभा की प्रमंडलीय बैठक शेरघाटी प्रखंड के महमदपुर गांव में आयोजित किया गया।अखिल भारतीय तेली महासभा के वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के अध्यक्षता में आयोजित बैठक का संचालन युवा अध्यक्ष संदीप कुमार द्वारा किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष डॉ राम बहादुर प्रसाद गुप्ता की गरिमामई उपस्थिति रही। आगत अतिथियों को आयोजक द्वारा अंग वस्त्र एवं पुष्प हार देकर सम्मानित किया गया।संबोधन के क्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में तेली साहू समाज द्वारा राजनीतिक भागीदारी के लिए अपनी भूमिका का निर्वहन करने के लिए कृत संकल्पित है। ऐसी स्थिति में आज जिस प्रकार से तेली साहू समाज सहित वैश्य समाज के लोगों पर कुठाराघात किया जा रहा है उससे निजात पाने के लिए वैश्य सुरक्षा आयोग का गठन जरूर किया जाना चाहिए जिससे वैश्य समाज के सभी लोगों को सुरक्षा की गारंटी दी जा सके। जिससे वे अमन चैन के साथ अपने व्यापार को बढ़ावा देकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर सकें।बहु चर्चित चिर प्रतीक्षित मांग तेल घाणी बोर्ड जिस प्रकार से भाजपा शासित राज्यों में क्रियान्वित होकर मूर्त रूप हो रही है।बिहार सरकार में भी तेल घाणी बोर्ड का गठन कर तेली समाज के लोगों को कल्याण किया जाना चाहिए हालिया समय में विधान सभा चुनाव होने वाली है ऐसी स्थिति में जितनी तेली समाज की भागीदारी है उस हिसाब से संबंधित दल के लोग टिकट का बंटवारा करें जिससे साहू समाज के लोग विधानसभा पहुंचकर अपने देश सहित सामाजिक हित बात कर सकें। विशिष्ट अतिथि शिवहर जिला अध्यक्ष डॉ रामधार साहू, वैशाली जिला अध्यक्ष ललन साहू,प्रदेश युवा महामंत्री पिंटू साहू, डॉ प्रदीप गुप्ता संतोष गुप्ता,राजेश कुमार प्रमोद साहू,राजकुमार साहू, रौशन साहु प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश विद्यार्थी ने भी साहू समाज के वर्तमान दशा एवं दिशा पर चर्चा किया। मौके पर अजय साहू विजय साहू परमेश्वर साहू,सूरज साहू सुबेदार मेजर डीके गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।



