निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
बरमान। नर्मदा तट स्थित बरमान कला पंचायत के एनईएस कॉलेज परिसर में 29 जून, रविवार को स्व. श्री शंकरलाल दुबे, स्व. श्रीमती कुसुम दुबे व स्व. श्रीमती पुष्पलता द्विवेदी की पुण्यस्मृति में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 1,30 बजे नरसिंहपुर विधायक व केबिनेट पंचायत मंत्री श्री प्रहलाद सिंह जी पटेल, पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह जी पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामस्नेही पाठक जी,नर्मदा मंडल अध्यक्ष श्री दीपक राय जी,का शिविर में आगमन हो रहा है 🙏
भाई साहब द्वारा दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि और शिविर में आए हुए मरीजों से मुलाकात करेंगे 🙏
आयोजक डॉ. प्रभुदयाल शुक्ला, डॉ. शिवानी दुबे ने बताया कि सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित इस शिविर में ब्लडप्रेशर, शुगर की जांच के साथ ही हृदय रोग परामर्श, हड्डी रोग, नेत्र परीक्षण, दंत चिकित्सा समेत आहार व पोषण परामर्श अनुभवी चिकित्सकों द्वारा दिया जाएगा। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्र के नागरिकों को समय रहते रोग पहचान व स्वास्थ्य परामर्श प्रदान करना है। जिससे वे बेहतर जीवन शैली अपना सकें। सभी सेवाएं निशुल्क प्रदान की जाएंगी। शिविर में जांच कराने के लिए *श्री संतोष शंकरलाल दुबे 9347551661 पर संपर्क करे। यह शिविर समाज के प्रति समर्पित दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक विनम्र प्रयास है।
समस्त भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से अनुरोध है कि समय पर पहुंच कर सहयोग प्रदान करें🙏
निवेदन 🙏 जिला भाजपा व
नर्मदा मंडल बरमान 🙏
जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मनमोहन बंटू साहू बरमान 🙏




