2 जनवरी को होगा ‘अनुपम लघुकथाएँ’ का विमोचन और नव वर्ष अभिनंदन समारोह

राष्ट्रीय कवि स्पर्श मंच: 2 जनवरी को होगा ‘अनुपम लघुकथाएँ’ का विमोचन और नव वर्ष अभिनंदन समारोह
औरंगाबाद 31 दिसंबर: साहित्यिक संस्था ‘राष्ट्रीय कवि स्पर्श मंच’ द्वारा नव वर्ष 2026 के आगमन पर एक भव्य ऑनलाइन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 2 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में नव वर्ष अभिनंदन समारोह के साथ-साथ नवनिर्मित पुस्तक ‘अनुपम लघुकथाएँ’ का विमोचन (लोकार्पण) भी संपन्न होगा। इस पुस्तक का संपादन वरीय शिक्षक श्रीराम राय, वरीय शिक्षक सुरेश विद्यार्थी एवं नीरज पाठक ने संयुक्त रूप से किया है। 162 पृष्ठों में सिमटी इस पुस्तक में लगभग पाँच दर्जन (60) लघुकथाओं का अनूठा संग्रह है। संपादकों का मानना है कि यह पुस्तक न केवल पाठकों का मनोरंजन करेगी, बल्कि उन्हें अपने आस-पास की घटनाओं को कथा-कहानी के रूप में लिखने और साहित्य सृजन के लिए प्रेरित भी करेगी। पाठकों की सुविधा के लिए यह पुस्तक अमेज़न (Amazon) व अन्य ई-कॉमर्स साइट्स पर क्रय हेतु उपलब्ध है।कार्यक्रम के संयोजक और संपादक श्री राय के अनुसार, यह समारोह पूर्णतः ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। इसमें भारत सहित विदेशों से भी कई रचनाकार जुड़ेंगे जो नव वर्ष के उपलक्ष्य में अपना काव्य पाठ करेंगे। इस दौरान उत्कृष्ट रचनाधर्मिता के लिए मंच द्वारा रचनाकारों को सम्मानित भी किया जाएगा। साहित्य में रुचि रखने वाले और इच्छुक रचनाकार इस मंच से जुड़ने या कार्यक्रम की अधिक जानकारी के लिए गूगल पर ‘कवि स्पर्श’ (Kavi Sparsh) सर्च कर सकते हैं या संस्था की आधिकारिक वेबसाइट kbspr.in पर विजिट कर सकते हैं। शिक्षिका शिखा पाण्डेय, राजेश तिवारी मक्खन, गोवर्धन लाल बघेल, शाहाना परवीन ‘शान’, सुषमा सिंह,वी अरुणा, डॉ रामनिवास तिवारी,प्रीतम झा, राम बहाल सिंह, कवि हस्ती मल आदि ने कार्यक्रम को लेकर हर्ष व्यक्त किया है।



