विधायक रणविजय साहू ने डीजीपी से मिलकर हत्या के मामलों को उठाया

विधायक रणविजय साहू ने डीजीपी से मिलकर हत्या के मामलों को उठाया
समस्तीपुर/ मोरवा (संवाददाता- प्रकाश कुमार राय) – विधायक रणविजय साहू ने मोरवा प्रखंड क्षेत्र समेत समस्तीपुर जिले में बढ़ते अपराध व मोरवा प्रखंड में दो-दो हत्या की घटनाओं पर गहरी चिंता जताते हुए पुलिस महानिदेशक बिहार को पत्र लिखकर हुई अलग-अलग हत्या की घटनाओं के आरोपियों को यथाशीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। अलग-अलग हत्या की घटनाओं के आरोपियों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी व स्पीड ट्रायल चलाकर सजा दिलाने की मांग की है। विधायक ने बताया कि ताजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की लापरवाही के कारण अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। ताजपुर- बख्तियारपुर फोरलेन पर आए दिन राहगीरों से लूटपाट की घटनाएं हो रही है, जिसमें आम जनता परेशान है तथा लोगों में भय का माहौल भी दिख रहा है। विधायक रणविजय साहू , पूर्व मंत्री सह विधायक आलोक कुमार मेहता, पूर्व मंत्री बैद्यनाथ सहनी, अरविन्द कुमार सहनी व राजद समस्तीपुर प्रधान सचिव विपीन कुमार सहनी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इन दोनों हत्याकांडों में शामिल अपराधियों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी कर स्पीड ट्रायल चलाकर कड़ी सजा दिलवाएं।




