Biharऔरंगाबाद

रिमझिम बारिश की फुहारों में भक्ति का उजियारा मनाई गई अनंत चतुर्दशी का त्योहार, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों की घटिया से गूंज उठा हर द्वार।

औरंगाबाद: जिला मुख्यालय में शुक्रवार को रिमझिम बारिश के बीच अनंत चतुर्दशी का पर्व श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के साथ बनाया गया। सुबह से ही शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। बारिश भी ना रोक सकी भक्तों की आस्था हर मंदिर में दिखी सनातन धर्म की भव्य परंपरा। श्रद्धालुओं ने विधि विधान के साथ भगवान विष्णु की पूजा अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि और दीर्घायु की कामना की।

अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शहर के प्राचीन शिव मंदिर, काली मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, ठाकुरवाड़ी मंदिर, मनोकामना सिद्धि हनुमान मंदिर, दुर्गा मंदिर, महाकाल मंदिर, जम्होर विष्णु धाम मंदिर, साईं मंदिर एवं बजरंग दल सेवा संस्थान सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर विशेष पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु की कथा का श्रवण किया और धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हुए। मान्यता के अनुसार आनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा करने से परिवार में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है। पर्व को लेकर मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा रिमझिम बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और बड़ी संख्या में लोगों ने मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना की और यह हिंदुओं के सनातन दृश्य को बेहतरीन ढंग से परोसने का सुंदर दृश्य समाज में धार्मिक माहौल भक्ति वातावरण बनाए रखने में लोगों में भगवान के प्रति आस्था श्रद्धा और विश्वास भरता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button