UP

देश प्रेम पर आयोजित कार्यक्रम में सहारनपुर के साहित्यकारों ने शिरकत की

सहारनपुर ,दिनांक 02/05/2025 को आशियाना राष्ट्रीय काव्य मंच सहारनपुर में ऑनलाइन काव्य संगोष्ठी सम्मानित पटल के द्वारा की गई जिसमें विषय देश भक्ति रहा। सभी काव्य मनीषियों ने अपने सुमधुर सुरों से सभी उपस्थित साहित्यकारों का मन मोह लिया। आशियाना राष्ट्रीय काव्य मंच सहारनपुर का उद्देश्य साहित्य के क्षेत्र में एक नई अलख जगाकर देश और समाज में एक नई क्रांति लाना। इस काव्य संगोष्ठी में सहारनपुर और शामली से भी काव्य मनीषियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के संगोष्ठी की अध्यक्षता सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार सुधीर कुमार अधीर ने दुबई से ऑनलाइन जुड़कर की। सबसे पहले कार्यक्रम की शुरआत मां सरस्वती की वंदना- कृपा करो माँ शारदे, उर भरो उजास। अंतर्मन से तम मिटे, आकर करो निवास।। दोहा पढ़कर कृष्ण कान्त मिश्र ने की। संचालन सुनील कुमार “खुराना” नकुड़ ने किया। सुधीर कुमार अधीर ने काव्य संगोष्ठी के अंत में कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि इस प्रकार की गोष्ठियां ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन भी होनी चाहिए। संचालक “खुराना” ने कहा कि देश सर्वोपरि होना चाहिए। देश की एकता और अखंडता के लिए कभी भी समझौता नहीं करना चाहिए। और आगे कहा कि इस मंच का उद्देश्य देश के सभी साहित्यकारों को एक मंच पर लाना है। संयोगवश सुनील कुमार “खुराना” के जन्मदिन का अवसर भी रहा जिसकी वजह से सम्मेलन में उपस्थित साहित्यकारों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी। इस कार्यक्रम में कुलदीप सिंह रोहिला, अनिल कुमार धीमान, डॉ पी.के, दिव्या ज्योति आर्य, अनिल कुमार सिंह, डॉ तेज कुमार, श्री प्रदीप कुमार आदि साहित्यकार कार्यक्रम में उपस्थित रहे और अपने काव्यपाठ से कार्यक्रम को और जीवंत बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button