औरंगाबाद

दशरथ प्रसाद रामनंदन कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी एरका कॉलोनी अंबा औरंगाबाद में वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे धूमधाम से मनाया गया

विश्व फार्मेसी दिवस 
औरंगाबाद 25/9/25, दशरथ प्रसाद रामनंदन कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी एरका कॉलोनी अंबा औरंगाबाद में वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर छोटी-छोटी छात्रों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया इसके पश्चात फार्मेसी की गंगा नारायणी, रुचि श्रीवास्तव , रिया कुमारी ने स्वागतम नृत्य किया।

तत्पश्चात संस्थान के सचिव श्री शंभू नाथ पांडेय ने फार्मेसी के महत्व के बारे में बताया तथा अपने द्वारा यथासंभव प्रयास की भी जानकारी दी I इस अवसर पर डॉ फिरोज अंसारी द्वारा अपने शैक्षणिक अनुभव के 35 साल के फार्मेसी तजुर्बे को साझा किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी विजय पांडेय, अनीता पांडेय, शिप्रा मैडम की गरिमामई उपस्थिति रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के क्रम में रुचि श्रीवास्तव द्वारा सोलो डांस किया गया। कोरोना पर छात्रों द्वारा नाटक प्रस्तुत किया गया जिससे सभी भावुक हो गए।रंजन कुमार ने मोटिवेशनल स्पीच दी I कॉलेज की प्राचार्या ने फार्मासिस्ट ओथ दिलवाई सबको I आखिर में नेशनल फर्मकोविजिलेंस वीक, वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे तथा स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित किए गए रंगोली प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर प्रेजेंटेशन के सर्टिफिकेट और मेडल छात्रों को दिया गया जिससे छात्रों का मनोबल बढ़ा और बहुत खुश हुए I इस अवसर पर रोशन रॉयल ने एंकरिंग की I कार्यक्रम को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने में शिक्षक राजा कुमार, किरण साहनी, दीपक पांडे, सूरज कुमार, राजदीप, अभय कुमार, यांगशी कुमारी, पिंकी कुमारी, अदिति, सचिन, डॉ अपराजिता चौबे,धीरज सिंह , पीयूष गुप्ता, हिमांशु आदि का विशेष योगदान रहा है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button