न्यूज

पर्यावरण विषयक काव्य गोष्ठी संपन्न 

आराधिका साहित्यिक मंच (पंजी.) के तत्वावधान में ’31मई’ 2025 को पर्यावरण दिवस विषयक भव्य काव्य गोष्ठी का आनलाइन आयोजन किया गया। जो 4:00 बजे से रात्रि लगभग 7: 30 बजे तक निरंतर गतिमान रहकर भव्यता के साथ संपन्न हुई।

मंच की 39 वीं काव्यगोष्ठी का शुभारंभ वरिष्ठ कवयित्री मीरा सक्सेना माध्वी की वाणी वंदना से हुआ। तत्पश्चात संस्थापिका निधी बोथरा जैन, उपाध्यक्ष सतीश शिकारी, महासचिव सुधीर श्रीवास्तव, सलाहकार अनिता बाजपाई (वर्धा) ने सभी साहित्यकारों का अभिनन्दन करते हुए आयोजन की महत्ता और पर्यावरण विषय को रेखांकित करते हुए सभी का स्वागत अभिनंदन कर बधाइयां शुभकामना दी।

काव्य गोष्ठी में कुल 35 कवियों कवयित्रियों ने पर्यावरण विषयक अपनी विविध संदेशपरक, चिंतनीय, प्रेरक एवं मनमोहक प्रस्तुतियों से काव्य गोष्ठी को ऊँचाइयां प्रदान की।निधी बोथरा जैन, सुधीर श्रीवास्तव और अनीता बाजपाई ने कुशल मंच संचालन के द्वारा काव्यगोष्ठी को सफलता प्रदान की।

आयोजन को सफल बनाने में मंच के पदाधिकारियों/ वरिष्ठ कवियों कवयित्रियों का सराहनीय योगदान रहा। सभी पदाधिकारियों और शुभचिंतकों की सक्रिय, गरिमामय उपस्थिति से आयोजन को सफल बनाने में सफलता प्राप्त हुई।

अंत में मंच सलाहकार अनीता बाजपाई ने अतिथियों एवं साहित्यकारों का आभार, धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विशेष काव्य गोष्ठी के विराम की घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button