औरंगाबादन्यूज

श्रवण कुमार सम्मान,भिखारी ठाकुर पुण्यतिथि,    5 जून पर्यावरण दिवस तथा 21जून योग दिवस जनेश्वर विकास केन्द्र करेगा आयोजित 

औरंगाबाद ,  उक्त निर्णय जनेश्वर विकास केन्द्र एवं जन विकास परिषद की आज हुई बैठक में लिया गया। बैठक जनेश्वर विकास केंद्र के केंद्रीय अध्यक्ष रामजी सिंह की अध्यक्षता में अधिवक्ता संघ भवन में हुई। सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया कि 11 जुलाई को चैनपुर में 11जुलाई को आयोजित मातृ पितृ वंदन महोत्सव के अंतर्गत वैसे संतानों और बहूओ को सम्मानित किया जाना है जो अपने माता-पिता और सास-ससुर को भक्तिभाव से सेवा करते हैं । इसके लिए उचित पात्रों को चिन्हित करने हेतु एक उप समिति गठित की गयी । साथ ही वैसे पात्रों से अनुरोध किया गया कि वे जनेश्वर विकास केंद्र ग्रुप में स्वम् भी प्रस्ताव भेज सकते हैं । दुसरे प्रस्ताव के जरिए 10 जुलाई को देश के नामचीन लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि आयोजित किया जाएगा जिसके कार्यक्रम संयोजक कला कौशल के संयोजक आदित्य श्रीवास्तव को बनाया गया है । वे कार्यक्रम की रुपरेखा तय कर अगली बैठक में प्रस्तुत करेंगे।21जून को योग दिवस आयोजित किया जाएगा जिसके कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र कुमार सिंह को बनाया गया है । वे कार्यक्रम की रुपरेखा तय कर अगली बैठक में प्रस्तुत करेंगे। 5 जून को 3 बजे से अधिवक्ता संघ सभागार में पर्यावरण दिवस आयोजित किया जाएगा । इसके तहत पर्यावरण विदों को सम्मानित किये जाने का कार्यक्रम है । बैठक में डा सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा, ज्योतिष विद शिवनारायण सिंह, जन विकास परिषद उपाध्यक्ष रामचंद्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, कला कौशल के संयोजक आदित्य श्रीवास्तव, साहित्य संवाद महासचिव हेरम्ब मिश्रा, सचिव उज्जवल रंजन, रेडक्रास के पूर्व सचिव मनोज कुमार सिंह, पूर्व पुलिस अधिकारी सिंहेश्वर सिंह एवं अशोक कुमार सिंह, साहित्य संवाद संयोजक लालदेव प्रसाद, सरपंच संघ के संरक्षक रवीन्द्र सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद कुमार सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button