साहित्यकार डॉ. गुलाब चंद पटेल जी को सारस्वत लॉज थियोसोफिकल सोसायटी इंटरनेशनल गांधी नगर का अध्यक्ष चुना गया

सारस्वत लॉज थियोसोफिकल सोसाइटी (इंटरनेशनल संस्था) की आम बैठक डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर समिति कक्ष में आयोजित की गई मीटिंग में सर्वसम्मति से हिंदी गुजराती साहित्यकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता पत्रकार डॉ. गुलाब चंद पटेल को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक की शुरुआत उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।
इस कार्यक्रम में कार्यकारिणी का गठन किया सर्वसम्मति से एडवोकेट कांति भाई पटेल को मंत्री, धर्मिष्ठा बेन चौहान को संयुक्त मंत्री, प्रो. डॉ. नरसिंह दास वनकर को उपाध्यक्ष, श्री महेंद्र भाई परमार एडवोकेट को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया।
श्री राधेश्याम यादव की सलाहकार के रूप में नियुक्ति को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।
तदुपरांत श्री गिरीश नीलगिरि जी मार्ग दर्शक को और सी के सोनी जी मंत्री श्री गुजरात फेडरेशन भावनगर को आमंत्रित अतिथि के रूप में नियुक्त किया गया.
इस कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्ष श्री कवि लेखक डॉ. पटेल जी ने अपनी पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ. गुलाब चंद पटेल ने पूर्व अध्यक्ष श्री के.टी. वाघेला और अधिवक्ता मंत्री कांति भाई पटेल को पिछले वर्ष उनके अच्छे कार्य के लिए बधाई दी।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पार्वती बहन पटेल, विमला बहन पटेल, धर्मिष्ठा बहन चौहान, श्री महेंद्र भाई चौहान, रेखा बहन रावल, हरीश भाई रावल, परेश भाई दवे, कौशिक भाई, वकील पंड्या, सुदानी जी, उषा बहन चौहान को नियुक्त किया गया है।
अंत में अधिवक्ता मंत्री श्री कांति भाई पटेल ने आभार व्यक्त किया।
डॉ. गुलाब चंद पटेल अध्यक्ष
सारस्वत लॉज थियोसोफिकल सोसायटी गांधीनगर गुजरात
मो 8849794377




