न्यूज

सामयिक परिवेश के हरियाणा इकाई में वसंतोत्सव आधारित ऑनलाइन काव्य गोष्ठी

13 फरवरी 2026 को सामयिक परिवेश के हरियाणा इकाई में वसंतोत्सव आधारित ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया।

 रचनाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।  

संस्था की संस्थापिका ममता मेहरोत्रा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सभी साहित्यकारों को वसंत की शुभकामनाएं दी। सरस्वती वंदना डॉ. सुमन मेहरोत्रा ने सुमधुर स्वर में किया । मुख्य अतिथि डॉ. सुनील कुमार उपाध्याय ,पटना से रहे। विशिष्ट अतिथि- अनंत राम चौबे अनंत मध्य प्रदेश से एवं महेश शर्मा ,हरियाणा से रहे।

संयोजन एवं संचालन सविता राज ने सुंदर अंदाज में किया

काव्यपाठ करने वाले रचनाकारों में सिद्धेश्वर पटना से, डॉ. सुमन मेहरोत्रा मुजफ्फरपुर से,.किशन लाल कहार बूंदी ( राजस्थान) से ,डॉ राम शरण सेठ छटहाॅं मिर्जापुर उत्तर प्रदेश से,अनंत राम चौबे अनंत मध्य प्रदेश से,महेश शर्मा हरियाणा से,डॉ. सुनील कुमार उपाध्याय पटना से,श्वेता उपाध्याय गुजरात से ,प्रेम प्रकाश उपाध्याय नेचुरल उत्तराखंड से,पुष्पा पालीवाल राजस्थान से ,पुष्पा बुकलसरिया असम से ,विनोद सिल्ला हरियाणा से, अमरनाथ सोनी “अमर” सीधी, मध्य प्रदेश से ,भीम सिंह नेगी हिमाचल प्रदेश ,राम बाबु शर्मा दौसा राजस्थान ,सविता राज ,विलास गायकवाड़ ,राजकुमार अरोड़ा मुख्य रहे। कार्यक्रम का समापन रामबाबु शर्मा के आभार उद्बोधन से किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button