न्यूज

पूर्व महाप्रबंधक एवं लोकप्रिय साहित्यकार आचार्य संजय सिंह चंदन की पाँच पुस्तकों का लोकार्पण संपन्न

धनबाद (झारखंड)
धनबाद जिला के सिंदरी मे अवकाश प्राप्त महाप्रबंधक ( पॉवर प्लांट) एवं लोकप्रिय राष्ट्रीय साहित्यकार आचार्य संजय सिंह ‘ चंदन ‘ द्वारा रचित संपादित ” स्वर संग्राम ” – द्वितीय खण्ड , (एकल काव्य संग्रह ) ” भारत के प्रतिभाशाली कवि ” ( साझा काव्य संकलन) , “ऑपरेशन सिंदूर ” (साझा काव्य संकलन- डॉ सुशीला कुमारी का संपादन ) , ” हे शारदे माँ ” ( साझा काव्य संग्रह) , एवं ” काव्य कुमुद् ” ( साझा काव्य संकलन- डॉ अंजना सिन्हा का संपादन ) इन पांच पुस्तकों का भव्य लोकार्पण व विमोचन सिंदरी, शहरपुरा मे प्रोजेक्ट्स एंड डेवेलॉपमेंट इंडिया लिमिटेड के महाप्रबंधक सह एडवाइजर मोहम्मद अबुल कलाम अनवर के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ !
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शंकर पांडेय, समाज सेवी रवि कुमार, समाज सेवी मनोज मिश्रा,पत्रकार उमेश तिवारी, राम प्रकाश शर्मा सहित कई लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे !
महाप्रबंधक मोहम्मद अबुल कलाम अनवर ने साहित्यकार आचार्य संजय सिंह ‘ चंदन ‘ के द्वारा रचित सभी काव्यों की तारीफ की और बताया कि इनकी लेखनी का लोहा बाल्य काल से सिंदरी स्कूल के शिक्षक और प्रोफेसर भी मानते रहे हैं, ये उनकी अद्भुत प्रतिभा है, हम इनके बेहतरीन 5 पुस्तकों को हिंदी जगत में सर्श्रेष्ठता की अपेक्षा करते हैं और बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त करते हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button