न्यूज

पंजाब यूनिवर्सिटी से स्नातकोत्तर छात्र को पीजीआई के अंतरराष्ट्रीय आयुष सम्मेलन में द्वितीय पुरस्कार

 

चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी से जूलॉजी में स्नातकोत्तर करने वाले उदित तनवर ने पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय आयुष सम्मेलन में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया।
यह सम्मेलन आयुष मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य पारंपरिक आयुष पद्धतियों और आधुनिक वैज्ञानिक शोध के बीच समन्वय को बढ़ावा देना था। सम्मेलन में देश-विदेश के शोधकर्ता, शिक्षाविद् और स्वास्थ्य विशेषज्ञ शामिल हुए।
उदित ने अपना शोध कार्य पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) विषय पर प्रस्तुत किया, जिसे अन्य शोध प्रस्तुतियों के साथ मूल्यांकन के बाद द्वितीय स्थान प्रदान किया गया।
उदित तनवर केन्द्रीय विद्यालय के पूर्व छात्र हैं और उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से जूलॉजी में अपनी पढ़ाई पूरी की है। वे विज्ञान एवं शोध से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button