न्यूज

‘ रामदुलारी साहित्यकार मंडल ‘ पटोरी में कवि सम्मेलन आयोजित, आभा ज्योति को मिली बधाई

रामदुलारी साहित्यकार मंडल पटोरी में कवि सम्मेलन आयोजित, आभा ज्योति को मिली बधाई

 

समस्तीपुर/पटोरी (संवाददाता – प्रकाश कुमार राय) – क्षेत्र सिरदिलपुर, पटोरी, समस्तीपुर, बिहार में ख्यातिप्राप्त कविवर तथा गीतकार स्मृति शेष द्वारिका राय ‘ सुबोध ‘ के निजी आवास पर तथा वंदना परिसर में सोमवार को सांयकाल की पावन बेला में रामदुलारी साहित्यकार मंडल के तत्वावधान में आयोजित एक काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास कुमार ‘ विनीत ‘ ने की। उक्त कार्यक्रम में काव्यपाठ, गीत व ग़ज़ल वरिष्ठ व विद्वान कवियों के द्वारा शानदार प्रस्तुति रही। साथ ही कविवर स्मृति शेष द्वारिका राय ‘ सुबोध ‘ की पौत्री, विकास कुमार ‘ विनीत ‘ तथा माता विजया लक्ष्मी की संस्कारी व होनहार सुपुत्री आभा ज्योति जो जीबी इंटर विद्यालय, शाहपुर पटोरी, समस्तीपुर, बिहार की छात्रा रही। उसने माध्यमिक बोर्ड में उच्चतम प्राप्तांक 455 हासिल कर क्षेत्र पटोरी सहित समस्तीपुर जिले का नाम रोशन किया। परिजनों में अपार हर्ष है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्वजन कवियों ने बच्ची को हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनाएँ देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

मौके पर वरिष्ठ कवि दुखित महतो भक्तराज, गजलकार ज्वाला सांध्यपुष्प, गीतकार डॉ. प्रेम कुमार पाण्डेय, युवा साहित्यकार व दार्शनिक प्रकाश राय सहित अन्य गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button