मुम्बई की डा.अलका पाण्डेय श्रीमती कमला देवी पुरोहित स्मृति सम्मान 2026तथा बाल साहित्य विभूषण से पुरस्कृत

नाथद्वारा राजस्थान में हिंदी सेवी संस्था साहित्य मंडल जो विगत 85 वर्षो से हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए संघर्षरत है। के द्वारा आयोजित
श्री भगवती प्रसाद जी देवपुरा स्मृति एवं राष्ट्रीय बाल साहित्य समारोह 5,6,7 जनवरी 2026 साहित्य मंडल श्रीनाथ द्वारा हिंदी भाषा के पुरोधा श्री भगवती प्रसाद जी देवपुरा जिन्होंने मातृभाषा हिंदी को राष्ट्रभाषा का सम्मान दिलाने के लिए अपना पुरा जीवन मां भारती के चरणों में समर्पित कर दिया, जिन्होंने साहित्य कला और संस्कृति को पुनः:जिवित करने को साहित्य मंडल के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया ऐसे हिंदी पुरोधा कि द्वादश पूण्य तिथी पर तीन दिवसीय साहित्य एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें पूरे भारतवर्ष से 11 देश से लोगों ने सहभागिता की उस में मुम्बई की
डा.अलका पांडेय को उनके विगत 30 वर्षो के सामाजिक और साहित्यिक कार्यों को देखते हुए बाल साहित्य पर दो पुस्तकों का संपादन और दो पुस्तक प्रकाशित होने पर आपको बाल साहित्य विभूषण से पुरस्कृत किया गया साथ ही
श्रीमती कमला देवी पुरोहित स्मृति सम्मान 2026 तथा 2100//रू की राशी भेंट कर बाल साहित्य विभूषण से पुरस्कृत किया गया।
अलका पांडे ने साहित्य मंडल के प्रधानमंत्री श्याम देवपुरा जी का अभिनंदन किया और उनके सभी सहयोगीयो की कर्मठता और ऊर्जा को नमन किया.
अलका पांडे ने कहा यह पुरस्कार से मुझे भी एक ऊर्जा मिली है और मैं भविष्य में नई योजनाओं पर काम करने की एक अद्भुत क्षमता महसूस कर रही हूं यह पुरस्कार हमारे लिए और बेहतर काम करने की संजीवनी होते हैं। उन्होंने अपने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।





