राजिम-नवापारा में, सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का भव्य आयोजन

नवापारा-राजिम संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर विद्या भारती द्वारा शताब्दी महोत्सव मनाया जा रहा है। देश में महिलाओं की अग्रणी भूमिका के निर्वहन के लिए सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, इसी कड़ी सरस्वती शिशु मंदिर नवापारा में, 18 नवंबर 2025, दिन मंगलवार दोपहर 02.30 बजे विद्यालय में, सप्त शक्ति संगम का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि ओमकुमारी साहू, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा, अध्यक्षता साधना सौरज पूर्व जिलाध्यक महिला मोर्चा रायपुर ग्रामीण, विशेष अतिथि डॉ.उमा गुप्ता संरक्षिका गायत्री शक्तिपीठ नवापारा, मुख्य वक्ता विनीता शर्मा अधिवक्ता राजिम, मनोज साहू वरिष्ठ शिक्षिका राजिम महासमुंद होंगी। कार्यक्रम के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए कार्यक्रम प्रभारी सुश्री सरोज कंसारी जी ने बताया कि सप्त शक्ति संगम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। यह कार्यक्रम उनकी शक्ति, शिक्षा और योग्यता को परिवार, समाज एवं देश के विकास में आगे लाने और नारी प्रतिभा का सम्मान करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। नारियों की सुप्त शक्ति को जगाने के लिए विभिन्न विषयों—कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण शिक्षा, संयुक्त परिवार और दायित्व बोध—पर व्याख्यान होंगे। साथ ही, प्रश्नोत्तरी और महान विभूतियों के संदेश का कार्यक्रम भी रखा गया है। समस्त मातृशक्तियों से आग्रह है कि वे समय पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएँ।




