राष्ट्रीय कवि स्पर्श मंच के पटल पर “अनुपम लघुकथाएं” का भव्य विमोचन
नववर्ष के अभिनंदन के साथ देश भर के रचनाकारों ने जमाया रंग

औरंगाबाद: राष्ट्रीय कवि स्पर्श मंच के तत्वावधान में नववर्ष अभिनंदन समारोह के साथ एक भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार एवं संपादक श्रीराम राय द्वारा संपादित पुस्तक “अनुपम लघुकथाएं” का लोकार्पण भी संपन्न हुआ। इस पुस्तक के सह-संपादक श्री सुरेश विद्यार्थी और श्री नीरज पाठक हैं।
कार्यक्रम का उद्घाटन मंच के बिहार प्रदेश अध्यक्ष आ. सुरेश विद्यार्थी ने किया। समारोह की अध्यक्षता वाराणसी के प्रतिष्ठित साहित्यकार आ. रामबहाल सिंह “बहाल कवि” ने की, जबकि कार्यक्रम का सफल और ओजस्वी संचालन गोरखपुर के आ. सत्यम उपाध्याय ने किया। माँ शारदे की आराधना आ. रामबाबू शर्मा (राजस्थानी), दौसा ने अपनी सुमधुर वाणी में सरस्वती वंदना प्रस्तुत करके की।
इस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न कोनों से आए रचनाकारों ने अपनी कविताओं, गीतों और गज़लों से समां बांध दिया। काव्य पाठ करने वाले प्रमुख रचनाकारों में सत्यम उपाध्याय (गोरखपुर), डॉ. माया सिंह ‘माया’ (उरई, जालौन), किरन अग्रवाल (प्रतापगढ़), मीना जैन ‘दुष्यंत’ (भोपाल), सनुक लाल यादव (बालाघाट), रंजुला चंडालिया ‘कुमुदिनी’ (महाराष्ट्र), डॉ. भेरूसिंह चौहान “तरंग” (झाबुआ), मंजू चौधरी (ग्रेटर नोएडा), सुनील कुमार खुराना (नकुड़, सहारनपुर), डॉ. गोवर्धन लाल बघेल (छत्तीसगढ़), पुतुल मिश्रा (सिलीगुड़ी), डॉ. रामनिवास तिवारी ‘आशुकवि’ (निवाड़ी), सुषमा सिंह,मीनाक्षी सुकुमारन (नोएडा), संजय जैन “बीना” (मुंबई) एवं किरण सेन (छत्तीसगढ़) शामिल रहे।
श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करने वाले अन्य कवियों में नीलम दुबे ‘नीलू’ (गोरखपुर), हीरा सिंह कौशल (सुंदरनगर, हिमाचल प्रदेश), रेणु अब्बी ‘रेणू’ (पंचकूला, हरियाणा), विनोद कुमार वर्मा (गोरखपुर), अन्नपूर्णा मालवीया ‘सुभाषिनी’ (प्रयागराज), उषा टिबड़ेवाल (चेन्नई), गीतकार अनिल भारद्वाज (ग्वालियर), डॉ. राजेश तिवारी ‘मक्खन’ (झांसी), नीरज यादव ‘खिचड़ी सम्राट’ (सीतापुर), ईश्वर चन्द्र विद्यावाचस्पति, डॉ. गीता पांडे ‘अपराजिता’ (रायबरेली), अवध किशोर मिश्र (लखनीखाप, औरंगाबाद), डॉ. संजय कुमार मालवी ‘आदर्श’ (इंदौर), अरविंद कुमार उचित (वाशीम, महाराष्ट्र), डॉ. शरीफ़ ख़ान, कौशल किशोर (औरंगाबाद), सुधीर श्रीवास्तव (गोण्डा), विरेन्द्र जैन “माहिर” (वड़ोदरा) तथा डॉ. राजेश कुमार शर्मा ‘पुरोहित’ (भवानीमंडी, राजस्थान) ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं से पटल को गुंजायमान रखा। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय कवि स्पर्श मंच की उत्तर प्रदेश अध्यक्ष आ. शिखा पाण्डेय ने सभी अतिथियों, साहित्यकारों और सुधी श्रोताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। संयोजक श्रीराम राय के अनुसार इस पुस्तक को kbspr.in पर निःशुल्क पढ़ा जा सकता है।




