लोकसभा के पूर्व प्रो टेम स्पीकर, पूर्व सांसद, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष झारखंड इंदर सिंह नामधारी जी का जन्म दिन धूम धाम से मनाया गया

संसद के पूर्व लोकसभा प्रो टेम स्पीकर एवं झारखंड के पूर्व प्रथम विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी की 84 वाँ जन्म दिन धूम धाम से मनाया गया
धनबाद ( झारखंड )
बी आई टी- सिंदरी (धनबाद )से टेलिकॉम्यूनिकेशन व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग मे बी .टेक की डिग्री, संसद में लोक सभा के पूर्व प्रोटेम स्पीकर ( पूर्व सांसद) झारखंड राज्य के प्रथम विधानसभा अध्यक्ष, लोकप्रिय, विद्वान विभूति, स्वच्छ, बेदाग छवि, जन- जन को समर्पित, सरल, सौम्य, सुलभ व्यक्तित्व के धनी , हम सभी के प्रेरणा स्रोत, मार्गदर्शक , लेखक,, चिंतक,विचारक एवं लोकप्रिय साहित्यकार, कई पुस्तकों के रचयिता श्रद्धेय इंदर सिंह नामधारी जी का 84 वां जन्मदिन सामाजिक जागरुकता मंच के संस्थापक आचार्य संजय सिंह ‘ चंदन ‘ के संयोजन मे धूम- धाम से धनबाद मे मनाया गया ! इस अवसर पर सभी ने मिलकर केक काटा, मिठाईयाँ बांटी और ईमानदार लोकप्रिय राज नेता को जन्म दिन की हार्दिक बधाई दी एवं उनके स्वस्थ, प्रसन्न और दीर्घायु, शतायु जीवन की मंगल कामना की !
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार उमेश तिवारी, नंद कुमार विनायक, सरदार प्रेम सिंह, रवि कुमार, गणेश पांडेय, रवींद्र उपाध्याय, अजीत सिंह, श्यामल अड्डो,शिव शंकर लाल गुप्ता, रास बिहारी पाठक, राम प्रसाद शर्मा, मुल्क राज, हिरण्य प्रसाद,चंद्रशेखर झा आदि मौके पर उपस्थित थे !



