श्रीमां का 148 वां जन्मदिन श्रीअरविन्द सोसायटी केन्द्र गया में मनाया गया

21 फरवरी 2026 को श्रीमां का 148 वां जन्मदिन श्रीअरविन्द सोसायटी केन्द्र गया में मनाया गया*
श्रीमां का जन्म 21 फरवरी 1878 को पेरिस में हुआ था।इस प्रकार आज श्रीमां का 148वां जन्मदिन था।
गया जी : इस अवसर पर श्रीअरविन्द सोसायटी केन्द्र गया में सायं 5.00 बजे से 7.00 बजे तक एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 15 से अधिक मातृभक्त सम्मिलित होकर श्रीमां और श्रीअरविन्द को पुष्प अर्पित किये, अगरबत्ती जलाकर प्रसाद का भोग लगाये।
सर्व प्रथम *ध्यान और प्रार्थना* पुस्तक से एक प्रार्थना पढ़ा गया। तत्पश्चात् *माता* पुस्तक का पांच अध्याय पांच साधकों द्वारा पढ़ा गया। फ़रवरी 2026 माह की अग्निशिखा से *महासरस्वती -दिव्य जननी का एक पहलू* का वाचन श्री विनय कुमार सिन्हा, सचिव के द्वारा किया गया।
डॉ शशांक शेखर झा ने श्रीअरविन्द रचित *दुर्गा- स्त्रोत्र* का पाठ किया।श्री प्रदीप कुमार, अध्यक्ष एवं अन्य साधकों ने *ॐ Prayer and Mantras* से प्रार्थना और मंत्रो का पाठ किया।
श्री विनय कुमार सिन्हा ने श्रीमां के जीवन चरित्र और श्रीअरविन्द के योग में श्रीमां की भूमिका पर भी चर्चा किया।श्रीमां के आर्गन संगीत के साथ ध्यान किया गया।अंत में प्रसाद वितरण किया गया।
आज दो नये साधक पहली बार केन्द्र पधारे।
आज उपस्थित सदस्यों में प्रमुख श्री प्रदीप कुमार, अध्यक्ष, श्री विनय कुमार सिन्हा, सचिव, श्रीमती गीता अग्रवाल, श्रीमती गीता सिन्हा,श्री नारायण सिंह,श्री हिमांशु किशोर सिन्हा, डॉ शशांक शेखर झा, डॉ गोलोक बिहारी श्रीवास्तव,श्री सुनील कुमार सिन्हा,श्री जयदीप मित्रा,श्री विरेन्द्र कुमार सिंह,श्री दिनेश कुमार सिन्हा,श्री अशोक कुमार सिंह,श्री अजय कुमार, डाक्टर आशुतोष कुमार सिन्हा रहे।नवागंतुक साधकों को अग्निशिखा की प्रतियां भेंट की गई।




