न्यूज
सुनील कुमार खुराना प्रधानाध्यापक ने विद्यालय बाधी का परीक्षाफल समारोह किया*

- आज उच्च प्राथमिक विद्यालय बाधी ब्लॉक नकुड़ में परीक्षाफल वितरण एवं नव-सत्र आरंभ समारोह 2026-27 का आयोजन बड़े धूमधाम के साथ किया गया जिसमें विद्यालय के सम्मानित प्रधानाध्यापक श्री सुनील कुमार खुराना द्वारा विद्यालय में उपस्थित मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्री पंकज तँवर और मंत्री कमल कान्त शर्मा एवं विशिष्ट बीटीसी एसोसिएशन संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष श्री मनोज चौधरी एवं एससी-एसटी एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार,ग्राम प्रधान जी, उच्च प्राथमिक विद्यालय शुक्रताल से सम्मानित डॉ० हरिदत्त शर्मा,योग गुरु श्री सुनील कुमार क्वत्रा , श्री अरविंद , अमित जी, सुमित कुमार, रजनीश जी, एवं समस्त सम्मानित गुरुजनों एवं अभिभावकों का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्री पंकज तँवर जी द्वारा बच्चों को बहुत ही अच्छी बातें वह अपने जीवन के अनमोल अनुभव बच्चों के साथ शेयर किया और साथ ही साथ बच्चों का हौसला अफजाई व मोबाइल से दूरी बनाने के लिए भी कहा गया। सभी सम्मानित गुरुजनों ने अपने अपने विचार बच्चों के साथ शेयर किये। श्री सचिन कुमार स०अ०,अमित कुमार स०अ० और रुपा शर्मा ने भी सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक और शिक्षिका द्वारा बच्चों को परीक्षाफल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।




