राष्ट्रीय कवि स्पर्श मंच द्वारा आशा भोंसले को काव्यात्मक श्रद्धांजलि

औरंगाबाद 15/4/26, साहित्यिक संस्था राष्ट्रीय कवि स्पर्श मंच के तत्वावधान में भारत की महान गायिका दशकों दशक तक अपने मधुर गीत संगीत से पूरी दुनिया को मंत्र मुग्ध करने वाली महान पार्श्व गायिका आशा भोंसले के आकस्मिक निधन पर वर्चुअल माध्यम से काव्यात्मक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। संचालक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीराम राय के अनुसार संस्था के पटल पर सुबह सवेरे पूरे भारत के नामचीन कवियों ने ऑनलाइन माध्यम से काव्यात्मक श्रद्धांजलि दी।संध्या में कार्यक्रम का विधिवत समापन प्रसिद्ध कवि मुल्क राज आकाश की अध्यक्षता में समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कवि स्पर्श मंच के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुरेश विद्यार्थी की गरिमामई उपस्थिति रही। समापन सत्र में अतिथियों का स्वागत शिखा पांडेय ने अपने मधुर स्वर में स्वागत गान की प्रस्तुति के साथ की। वहीं सरस्वती वंदना शहाना प्रवीण शान द्वारा प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि ने बताया कि आशा भोंसले ने अपनी संगीत गायकी के माध्यम से पांच दशक तक पूरी दुनिया में राज की उन्होंने बताया कि संगीत एक ऐसी विधा है जो निर्जीव में भी सजीवता का बोध करा सके। काव्यात्मक श्रद्धांजलि के मौके पर पिंकी मिश्रा, शिवानी गोस्वामी,डॉ मधु शंखधर,संतोष कुमार राय दीपा टॉक,रंजूल चन्ड़ालिया, मनीषा नाडगौड़ा,राजेश कुमार शर्मा पुरोहित,डॉ रमा शर्मा,सुनील कुमार खुराना,चौधरी विलाल,मीनाक्षी सुकुमारन, सुलक्षण शर्मा, संजय हजारीबागी,रजत त्यागी, प्रतिभा द्विवेदी,नागेंद्र त्रिपाठी, रमेश साहू,मीनू चौधरी, वीरेंद्र जैन, डॉ अजय बैरागी,संजीव कुमार सिंह,ब्रजलता मिश्रा, राजेश रंजन,कल्पना सेठी,डॉ रेखा श्रीवास्तव,रामबहाल सिंह बहाल कवि,आशा विसारिया शालिनी श्रीवास्तव,निहारिका झा मालिनी त्रिवेदी पाठक,डॉ प्रतीक्षा शर्मा, विश्वानी देव अग्रवाल, अणुव्रत सेवी,डॉ अमल पूरी सूर्यकांत,निर्मल जैन नीर, डॉ राजेश तिवारी मक्खन,डॉ मीना कुमारी परिहार,पुतुल मिश्र, डॉ भेरु सिंह चौहान, डॉ गोवर्धन लाल,डॉ शशिकला, डॉ शकील रजा,किरण अग्रवाल,अरुण दिव्यांश,मीना जैन, श्रीमती वंदना,राम बाबु शर्मा , गीता पांडेय अपराजिता सहित अन्य उपस्थित थे। काव्यात्मक श्रद्धांजलि में शामिल लोगों को आशा स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राय ने कहा कि कवि स्पर्श पोर्टल आज विश्व अपना विशिष्ट स्थान रखता है जहां रचनाकार स्वयं से अपनी रचना प्रकाशित करते हैं।




